विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amritsar News: बंद कमरे में अंगीठी रख सो गए दो सिक्योरिटी गार्ड, गैस चढ़ने से मौत

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Fri, 20 Jan 2023 03:13 PM (IST)

पंजाब के अमृतसर में बंद कमरे में अंगीठी रख कर दो सिक्‍योरिटी गार्ड सो गए। गैस चढ़ने से मौत हो ...और पढ़ें

बंद कमरे में अंगीठी रख सो गए दो सिक्योरिटी गार्ड, गैस चढ़ने से मौत
बंद कमरे में अंगीठी रख सो गए दो सिक्योरिटी गार्ड, गैस चढ़ने से मौत

जागरण संवाददाता, अमृतसर : बटाला रोड स्थित एक रिजोर्ट में ठंड से बचने के लिए अंगीठी सेक रहे दो सिक्योरिटी गार्ड की गैस चढ़ने से मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह रिजोर्ट में काम करने वाले कर्मचारी को उस समय मिली, जब वह उनके कमरे में पहुंचा था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मरने वालों की पहचान बलविंदर सिंह (44) निवासी नंगली भट्ठा बाबा दीप सिंह कालोनी और तजिंदर (34) निवासी धक्का कालोनी खंडवाला छेहरटा के रूप में हुई है।

Amritsar: 140 की रफ्तार, गाड़ी में दारू पार्टी...और ट्राले से भिड़े; चार मरे

बलविंदर सिंह और तजिंदर रिजोर्ट में सिक्योरिटी गार्ड थे। बुधवार की शाम को वह रिजोर्ट में ड्यूटी करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जला ली। अंगठी जलाकर वह कमरे का दरवाजा बंद करके सो गए। रात को गैस चढ़ने से दोनों बेहोश हो गए। सुबह जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तजिंदर के पारिवारिक सदस्य कश्मीर सिंह ने कहा कि तजिंदर सिंह के हाथ में चोट के निशान भी थे।

अब हाथ में चोट कैसे लगी है, यह जांच होनी चाहिए। उन्हें आशंका है कि कहीं दोनों की हत्या तो नहीं की गई। उन्होंने कहा कि बलविंदर सिंह रिटायर्ड फौजी था, जोकि रिजोर्ट में सिक्योरिटी गार्ड था। उनके दो बच्चे भी हैं। प्रेम सिंह का कहना था कि तजिंदर सिंह के दो बच्चे हैं।

Amritsar News: 2019 में भारतीय सीमा अवैध तरीके से भारत में घुसे पाकिस्तानी युवक को भारत ने किया रिहा