विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amritsar News: 2019 में भारतीय सीमा अवैध तरीके से भारत में घुसे पाकिस्तानी युवक को भारत ने किया रिहा

By Nidhi VinodiyaEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Thu, 19 Jan 2023 09:52 PM (IST)

भारत में एक पाकिस्तानी युवक को रिहा किया है। युवक 2019 में राजस्थान के श्रीगंगानगर में बार्डर क्षेत्र से भारत ...और पढ़ें

2019 में भारतीय सीमा अवैध तरीके से भारत में घुसे पाकिस्तानी युवक को भारत ने किया रिहा
2019 में भारतीय सीमा अवैध तरीके से भारत में घुसे पाकिस्तानी युवक को भारत ने किया रिहा

अमृतसर, जागरण संवाददाता  :  भारत में एक पाकिस्तानी युवक को रिहा किया है। यह युवक 2019 में राजस्थान के श्रीगंगानगर में बार्डर क्षेत्र से भारत में दाखिल हुआ था। अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने पर उसे तीन साल की सजा सुनाई गई थी। सजा पूरी होने के बाद वीरवार को इसे रिहा कर दिया गया। अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा पर बीएसएफ ने युवक को पाकिस्तान के हवाले किया। 

तीन साल बाद वापस जा रहा है पाकिस्तान 

मालूम हो कि युवक का नाम फरहान खान है और वह पाकिस्तान के बहावलनगर की तहसील चिश्तिया का रहने वाला है। फरहान के अनुसार उसके परिवार वाले उसे पीटते थे। इससे वह बहुत दुखी था। यही वजह थी कि वह बिना पासपोर्ट वीजा के श्रीगंगानगर इलाके में अवैध तरीके से घुस गया। तब उसकी उम्र 14 साल थी। श्रीगंगानगर पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे 3 साल की सजा सुनाई गई। उसे बाल सुधार गृह में रखा गया था। सजा पूरी होने के बाद आज है वतन लौट रहा है।

यह भी पढ़ें - Amritsar News: 5 घंटे पहले ही उड़ गया विमान, DGCA ने कहा- यात्रियों को समय में बदलाव की नहीं दी गई जानकारी

यह भी पढ़ें - Amritsar News: पिज्जा खाए पीजी, बिल का भार मरीजों पर, मेडिकल स्टोर्स और डाक्टरों के बीच चल रही थी सांठगांठ