फिर बढ़ी ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज की जन्मदिन पर झड़प मामले में शिकायत
कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन समारोह में हुई झड़प के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है, जिसमें कई ...और पढ़ें

अभिषेक बनर्जी की तस्वीर (फाइल)।
HighLights
जन्मदिन की पार्टी में हुई झड़प के बाद पुलिस कार्रवाई।
पुलिस अधिकारी पर हमले के आरोप में दो लोग गिरफ्तार।
अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गईं।
डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (एम) सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। जन्मदिन के जश्न के दौरान आधी रात को हुए हंगामे के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
पुलिस ने कई मामले दर्ज किए गए हैं और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों लोगों पर ऑन ड्यूटी एक पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारने का आरोप है। इसलिए इनकी गिरफ्तारी हुई है।
पुलिस सीसीटीवी की जांच में जुटी
पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि घटना के बारे में सही से पता चल सके। इसके साथ ही हाथापाई में शामिल अन्य दूसरे लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस ने मामला कालीघाट पुलिस स्टेशन में दर्ज किया है। यहां पर दर्ज की गई चार एफआईआर में से दो पुलिस ने अपने कर्मियों पर हुए हमले को लेकर खुद दर्ज की हैं। इन्हीं में से एक में अभिषेक बनर्जी का नाम शामिल है।
बीजेपी ने भी दर्ज कराई शिकायत
वहीं बाकी दो अन्य मामले की बात करें तो ये विरोधी राजनीतिक दलों की शिकायतों से जुड़े हैं। एक एफआईआर बनर्जी की शिकायत के आधार पर अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की गई। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर एक जवाबी शिकायत दर्ज की गई। इसमें बनर्जी और कई दूसरे लोगों के नाम शामिल हैं।
क्या है मामला
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने शनिवार रात को दो बजे कालीघाट स्थित उनके घर पर हुए हमले का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दो दिनों तक रेकी करने के बाद कुछ लोगों के एक समूह ने उनके घर और दफ्तर को निशाना बनाया। उन्होंने उन लोगों को बीजेपी का गुंडा बताया।
पुलिस जांच में जुटी
वहीं पुलिस के मुताबिक तड़के 2 बजे से 3:30 बजे के बीच तृणमूल कार्यकर्ताओं और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। टीएमसी कार्यकर्ता अभिषेक बनर्जी का 39वां जन्मदिन मनाने के लिए जमा हुए थे उसी दौरान ये घटना हुई।
इसके अलावा बागुईआती के निवासी राजीव सरकार की एक अलग शिकायत पर, पुलिस ने तृणमूल के डायमंड हार्बर सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट से जु़ड़ा है। बता दें कि वे पहले से ही भ्रष्टाचार के कथित मामलों में प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो की जांच का सामना कर रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।