विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या ट्रंप ने गलत डाना व्हाइट को ऑफर कर दिया प्रेस सेक्रेटरी का पद? नाम के कन्फ्यूजन को लेकर छिड़ी बहस

Published: Sun, 08 Nov 2026 01:51 PM (IST)

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने UFC प्रमुख डाना व्हाइट को व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी का पद प्रस्तावित किया, जिसे उन्होंने अस्वीकार ...और पढ़ें

डाना व्हाइट और ट्रंप की तस्वीर (सोशल मीडिया)।

डाना व्हाइट और ट्रंप की तस्वीर (सोशल मीडिया)।

HighLights

  1. ट्रंप ने UFC बॉस डाना व्हाइट को पद दिया।

  2. डाना व्हाइट ने प्रेस सेक्रेटरी पद ठुकराया।

  3. नाम के भ्रम पर इंटरनेट पर छिड़ी बहस।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने UFC के बॉस डाना व्हाइट को व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी पद की पेशकश की, लेकिन कुछ ही समय बाद ही उनका जवाब आया जिसमें उन्होंने इसे मना कर दिया।

इसके बाद से इंटरनेट पर इसको लेकर तरह तरह की बातें चल रही हैं। कोई इसे गलतफहमी बता रहा तो कोई ट्रंप के मजे ले रहा है। ट्रंप के बारे में कहा जा रहा है कि वो किसी दूसरे व्हाइट को इस पद की पेशकश कर गए, जबकि इसके लिए किसी और का नाम सुझाया गया था।

ट्रंप को बताया गलतफहमी का शिकार

इंटरनेट यूजर्स का मानना है कि डोनल्ड ट्रंप का हालिया नियुक्ति का फैसला शायद एक बड़ी गलतफहमी हो सकती है। सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत एक और 'डाना व्हाइट' को खोज निकाला और मजाक उड़ाने लगे कि राष्ट्रपति ने शायद गलत व्यक्ति को चुन लिया है।

मजे ले रहे इंटरनेट यूजर्स

बता दें कि ये बातें इंटरनेट की उपज हैं, हालांकि लोग इसे खूब शेयर कर मजे ले रहे हैं। अटकलें शनिवार को उस वक्त तब शुरू हुईं जब ट्रंप ने घोषणा कर बताया कि वो अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप के अध्यक्ष डाना व्हाइट को प्रेस सेक्रेटरी का पद देने की पेशकश कर रहे हैं। बता दें कि डाना व्हाइट उनके पुराने सहयोगियों में से एक रहे हैं, जो कई मौकों पर उनके साथ नजर आए हैं।

किसी और डाना व्हाइट को खोजा

आइए जानते हैं सबसे ज्यादा शेयर की जाने वाली पोस्ट्स के बारे में। इसे शेयर करने वाले स्पेंसर टी. हकीमियन हैं , जो न्यूयॉर्क स्थित हेज फंड 'टोलो कैपिटल मैनेजमेंट' के संस्थापक हैं। उन्होंने डाना डब्ल्यू. व्हाइट के बारे में एक वीडियो पोस्ट किया, जो रक्षा सचिव के लिए पब्लिक अफेयर्स की पूर्व सहायक रह चुकी हैं।

वीडियो में उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि मैं आपको सौ फीसदी गारंटी देता हूं कि किसी ने ट्रंप को उनका नाम सुझाया होगा, और ट्रंप ने उन्हें UFC के डाना व्हाइट समझ लिया। उन्होंने आखिरी कहा कि अब हम सब इस मुसीबत में फंस गए हैं।

दूसरे डाना व्हाइट को खोजा

वहीं टिकटॉक अकाउंट 'अंडरदडेस्कन्यूज़' से मशहूर अमेरिकी पत्रकार और पॉडकास्ट होस्ट विटस स्पैहर ने लिखा कि सोचिए, डोनाल्ड ट्रंप का क्या रिएक्शन होगा जब उन्हें पता चलेगा कि उन्होंने किसी और डाना व्हाइट को प्रेस सेक्रेटरी पद के लिए चुन लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।