Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election: PM मोदी के मंच पर दुष्‍यंत चौटाला, प्रचार के आखिरी दौर में BJP के पक्ष में उतरे

Delhi Assembly Election में चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में जजपा नेता व हरियाणा के डिप्‍टी सीएम दुष्‍यंत चौटाला ने भाजपा के पक्ष में मोर्चा संभाल लिया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 04 Feb 2020 05:49 PM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2020 09:10 AM (IST)
Delhi Assembly Election: PM मोदी के मंच पर दुष्‍यंत चौटाला, प्रचार के आखिरी दौर में BJP के पक्ष में उतरे
Delhi Assembly Election: PM मोदी के मंच पर दुष्‍यंत चौटाला, प्रचार के आखिरी दौर में BJP के पक्ष में उतरे

नई दिल्ली, जेएनएन/ एएनआइ। Delhi Assembly Election 2020 में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जननायक जनता पार्टी के नेता और हरियाणा के उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला भी उतर गए हैं। दुष्‍यंत चौटाला मंगलवार को भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार में उतरे। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में लाेगों से भाजपा के लिए समर्थन मांगा। उन्‍होंने दिल्‍ली के मतदाताओं से भाजपा को वोट देने की अपील की।

loksabha election banner

द्वारका रैली में कहा- ताऊ देवीलाल को चाहने वाले भाजपा को वोट दें

दिल्ली के विधानसभा चुनाव प्रचार में अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहले से ही जुटे हुए हैं। दुष्यंत ने दिल्ली के द्वारका में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के मंच से कहा कि दिल्लीवासी विकास के लिए भाजपा को वोट दें। दुष्यंत ने इस बेशक इस दौरान केजरीवाल पर कोई निशाना नहीं साधा, लेकिन भाजपा के लिए खुलकर वोट मांगा। दुष्‍यंत चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल के अनुयायी हरियाणा में भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश का समग्र विकास करने में जुटे हैं। इसलिए दिल्ली में भी ताऊ देवीलाल को चाहने वाले भाजपा को वोट दें।

मंच पर मिला पूरा सम्मान, पीएम मोदी ने मित्र कहकर किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के मंच पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को भाजपा नेताओं ने पूरा सम्मान दिया। रैली से दुष्यंत का राजनीतिक कद बढ़ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुष्यंत चौटाला का नाम अपने संबोधन में विशेष अलंकार के साथ लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को उनकी लंबाई के अनुरूप सबसे ऊंचा नेता बताया और अपना मित्र कहकर पुकारा।

नजफगढ़, मटियामहल के भाजपा प्रत्याशियों से लेकर राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी दुष्यंत का नाम अपने संबोधन में बार-बार पुकारा। दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी के नेता और पदाधिकारी भी नजफगढ़, किराड़ी, मटियामहल, बुराड़ी क्षेत्र में प्रचार में जुटे हैं।

खुद दुष्यंत पहली बार दिल्ली में प्रचार करने आए हैं। दुष्यंत ने कहा है कि अब वह 6 फरवरी तक दिल्ली में प्रचार करेंगे। सूत्रों की मानें तो दिल्ली भाजपा नेताओं की मांग पर पार्टी हाईकमान ने दुष्यंत को दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए बुलाया था। पहले दुष्यंत दिल्ली में 20 सीटों पर भाजपा के साथ समझौते में चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन यह संभव नहीं हो सका। इससे जजपा के कार्यकर्ताओं में निराशा थी।

------------

 मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी चंडीगढ़ से लौटे, फिर प्रचार में जुटे

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक बार फिर चंडीगढ़ से दिल्ली लौट आए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार दोपहर ही चंडीगढ़ गए थे, लेकिन मंगलवार को उन्होंने दिल्ली आकर कृष्णानगर सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। सूत्रों की मानें तो भाजपा हाईकमान के निर्देश पर सीएम दोबारा दिल्ली पहुंचे। इससे पहले सीएम 27 जनवरी से लगातार दो फरवरी तक दिल्ली में चुनाव प्रचार करते रहे।

मनोहर लाल ने अब तक 10 विधानसभा क्षेत्रों में 20 से ज्यादा नुक्कड़ सभाएं की हैं। इसके अलावा पांच विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकें ली हैं। मुख्यमंत्री सहित हरियाणा भाजपा के 35 नेता इस समय दिल्ली के 17 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तो अपने व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर भी कई कार्यक्रम दिल्ली चुनाव के मद्देनजर किए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: एक मां की जीवट व संघर्ष की कहानी, कैंसर को मात देकर बेटी को बनाया दुनिया का स्‍टार


यह भी पढ़ें: अब ग्लैंडर्स रोग ने बढाई मुश्किल, UP से बढ़ रहा खतरा, पशुओं के बाद इंसानों पर बड़ा संकट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.