विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात चुनाव की तारीखों के एलान के साथ कांग्रेस का AAP पर निशाना, कहा- भाजपा दफ्तर में तय हो रहे उम्मीदवार

By Jagran NewsEdited By: Amit Singh
Published: Sat, 05 Nov 2022 10:27 PM (IST)

Gujarat Assembly Election 2022 कांग्रेस ने गुजरात में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच अंदरूनी सांठगांठ का आरोप लगाते ...और पढ़ें

कांग्रेस का आरोप गुजरात भाजपा दफ्तर में तय हो रहे आप के उम्मीदवार
कांग्रेस का आरोप गुजरात भाजपा दफ्तर में तय हो रहे आप के उम्मीदवार

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली: गुजरात चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की जंग तेज होने लगी है। इस क्रम में कांग्रेस ने शनिवार को गुजरात में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच अंदरूनी सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि आप के उम्मीदवारों के नाम प्रदेश भाजपा के दफ्तर में तय किए जा रहे हैं। पार्टी ने यह दावा किया कि आप ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही है जो भाजपा को चुनावी फायदा पहुंचा सकते हैं।

यह भी पढ़े: Gujrat Assembly Polls: गुजरात का आदिवासी इलाका है कांग्रेस का गढ़, इसे जीतने के लिए भाजपा कर रही जीतोड़ मेहनत

आप नेतृत्व पर बोला सियासी हमला

कांग्रेस मुख्यालय में गुजरात के पार्टी प्रभारी रघु शर्मा, पार्टी मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने शुक्रवार को ही आप छोड़कर कांग्रेस में वापस लौटे वरिष्ठ नेता इंद्रनील राजगुरू के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करते हुए आप नेतृत्व पर सियासी हमला बोला। राजगुरु ने कहा कि वह उन 15 आप नेताओं के लिए टिकट मांग रहे थे जिनके जीतने की संभावनाएं ज्यादा थी। लेकिन आप नेतृत्व ने जानबूझ कर रणनीति के तहत उनकी जगह ऐसे लोगों को उम्मीदवार बनाया है जो चुनाव में भाजपा को मदद पहुंचाएंगे। आप नेतृत्व के इस रुख के खिलाफ उन्होंने स्टैंड लिया क्योंकि वे कांग्रेस को नहीं बल्कि भाजपा को हराने के लिए आप में शामिल हुए थे। बकौल राजगुरू उनसे कहा गया 'जिद्दी मत बनो, सूची कमलम (गुजरात में भाजपा कार्यालय) से आती है। थोड़ा बहुत वो भी करना पड़ता है।'

AAP पर जनता को गुमराह करने का आरोप

रघु शर्मा और पवन खेड़ा की मौजूदगी में राजगरू ने आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ होने के दावे को गलत बताते हुए कहा सही मायने में कांग्रेस सच बोलती है और आप जनता को गुमराह कर झूठ बोल रही है। राजगुरू ने आप पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह भी दावा किया कि बीते एक अक्टूबर को आप के दोनों मुख्यमंत्री दिल्ली के अरविंद केजरीवाल और पंजाब के भगवंत मान चार्टर्ड विमान से एक साथ राजकोट आए तो उनके साथ विमान में नकदी का बैग भी लाया गया। हालांकि राजगरू ने अपने इस आरोपों को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं दिए। लेकिन गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि चार्टर्ड विमान से पैसा ले जाना बेहद संगीन और गंभीर मामला है और सवाल उठता है कि इसमें मदद कौन कर रहा है।

दिल्ली से पैसा गुजरात भेजने का आरोप

विमान मंत्रालय केंद्र के पास है और उसके सहयोग के बिना चार्टर्ड विमान में पैसे लेकर नहीं जाया जा सकता। वहीं पवन खेड़ा ने दावा किया कि आप के पेड वर्कर की परंपरा के लिए बड़े पैमाने पर दिल्ली और पंजाब से पैसे गुजरात भेजे जा रहे हैं और इसको लेकर आप और भाजपा के बीच जुगलबंदी है। उन्होंने अपने आप और भाजपा दोंनों को अपने आरोपों का जवाब देने की चुनौती दी।

यह भी पढ़े: Gujarat Assembly Election 2022: कांग्रेस से हिमांशु व्यास का इस्तीफा, गुजरात चुनाव से पहले पार्टी को दिया झटका