रिश्तों में दरार पाटने को पूर्व सीएम बादल से मिलेंगे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, गांव में होगी मुलाकात
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शिअद से रिश्ते में आई दरार को पाटने में जुट गए हैं। इसके लिए वह पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल से उनके पैतृक घर पर मिलेंगे।
बठिंडा, [गुरप्रेम लहरी]। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शिरोमणि अकाली दल से रिश्तेे में आई दरार को पाटने के लिए बड़ी पहल की है। नड्डा वीरवार को प्ंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिअद के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल से मुक्तसर साहिब जिले में उनके पैतृक गांव बादल में मिलेेंगे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात से दोनों दलों के रिश्तों में आई तल्खी को कम होगी। इससे पहले सिर्फ एक बार भाजपा के तत्कालील राष्ट्रीय प्रधान उनके घर पर तब आए थे जब उनकी पत्नी सुरिंदर कौर बादल का देहांत हुआ था।
गांव बादल में पूर्व सीएम से कल मिलेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
हाल ही में बादल ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) में मुस्लिमों को भी शामिल करने की बात कही थी और देश के मौजूदा माहौल को चिंताजनक बताया था। इसके साथ ही भाजपा को नसीहत दी थी कि वह सहयोगी पार्टियों को साथ लेकर चले। बादल के इन तेवरों से पहले भाजपा के कई नेताओं ने यह इच्छा मुखर होकर जताई थी कि भाजपा अपने बूते अगला पंजाब विधानसभा चुनाव लड़े या फिर गठबंधन में उसके पास पहले से ज्यादा सीटें रहें। दिल्ली में दोनों दलों में दरार को पाटने के लिए भी खुद नड्डा आगे आए थे और अब यह माना जा रहा है कि नड्डा की यह मुलाकात दोनों दलों के रिश्तों में आई कड़वाहट दूर करेगी।
बादल से आशीर्वाद लेने आ रहे हैैं नड्डा : दयाल सोढ़ी
भाजपा नेता दयाल दास सोढ़ी इसको गैर सियासी बता रहे हैं। वह कहते हैैं कि राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा का कहना है कि प्रकाश ङ्क्षसह बादल एनडीए के बड़े नेता हैं। प्रधान बनकर वह उनका आशीर्वाद लेने के लिए आ रहे हैं।
नड्डा के स्वागत की तैयारियां जोरों पर
नड्डा वीरवार सुबह बठिंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 54 किमी का सफर तय करके गांव बादल जाएंगे। वहां से वह सड़क मार्ग से अमृतसर जाएंगे और श्री हरिमंदिर साहिब, दुर्ग्याणा तीर्थ और रामतीर्थ में नतमस्तक होंगे। बठिंडा से अमृतसर तक जगह-जगह उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा सोमवार से ही बठिंडा में हैैं और अपने शक्ति प्रदर्शन की तैयारियों में जुटे हैैं। नड्डा के स्वागत के नाम पर ज्यादा से ज्यादा वर्करों को विभिन्न जिलों से इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैैं।
प्रकाश सिंह बादल से मिले अश्विनी शर्मा
अश्विनी शर्मा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पैगाम लेकर मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री बादल से मिले। दूसरी बार प्रदेश भाजपा की कमान संभालने के बाद उनकी बादल से यह पहली मुलाकात थी। जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं के बीच बातचीत मुख्य रूप से पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात पर केंद्रित रही। बादल ने शर्मा को आशीर्वाद दिया और नड्डा के आगमन पर उनका जोरदार स्वागत करने की बात कही। उनके साथ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, जीवन गुप्ता, प्रवीण बांसल, दयाल दास सोढ़ी व सुनील सिंगला भी थे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढें: जलती वैन से 4 बच्चों को बचाने वाली अमनदीप को सरकार करेगी सम्मानित, पढ़ाई का खर्च भी देगी