Move to Jagran APP

भाजपा हाईकमान तय करेगा हरियाणा का नया अध्यक्ष, जाट और गैर जाट में फंसा पेंच

हरियाणा भाजपा के नए अध्‍यक्ष की नियुक्ति में जाट और गैर जाट का पेंच फंस गया है। पार्टी इसको लेकर दुविधा में नजर आ रही है। ऐसे में अब भाजपा हाईकमान ही नया अध्‍यक्ष तय करेगा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 09:05 AM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 09:05 AM (IST)
भाजपा हाईकमान तय करेगा हरियाणा का नया अध्यक्ष, जाट और गैर जाट में फंसा पेंच

चंडीगढ़, [अनुराग अग्रवाल]। हरियाणा में भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का फैसला अब हाईकमान करेगा। मामला जाट और गैर जाट पर फंस गया है। ऐसे में प्रदेश भाजपा जिलाध्यक्षों के चयन की तैयारी में जुट गई है। भाजपा इसी माह के अंत तक सभी जिलाध्यक्षों की चयन प्रक्रिया पूरी कर लेना चाहती है। इसलिए आज 22 जिलों के लिए अलग-अलग 22 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी।

loksabha election banner

राष्ट्रीय महामंत्री व मंत्री ने केंद्रीय नेतृत्व को बंद लिफाफे में भेजा नए अध्यक्ष का नाम

 भाजपा के जिन 22 प्रमुख नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया जाना है, उनकी बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निवास पर बुलाई गई है। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और प्रांतीय संगठन महामंत्री सुरेश भट्ठ समेत सभी महामंत्री इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय नेतृत्व का फैसला आने तक जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी करेगी भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव और राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर पहले ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सांसदों, मंत्रियों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों से फीडबैक ले चुके हैैं। दोनों राष्ट्रीय नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के बारे में सभी नेताओं के साथ अलग-अलग रायशुमारी की है। पार्टी की कोशिश है कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से किया जाए। भाजपा में पहले से ऐसा होता आया है।

भाजपा ने आज चंडीगढ़ में सीएम निवास पर बुलाई 22 जिला पर्यवेक्षकों की बैठक

भाजपा के दोनों राष्ट्रीय नेता हरियाणा के प्रमुख पदाधिकारियों की राय का लिफाफा केंद्रीय नेतृत्व को सौंप चुके हैैं। हर किसी ने जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अपनी पसंद से राष्ट्रीय नेताओं को अवगत कराया है। साथ ही यह भी कहा कि ऐसे नेता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप जाए, जो सरकार व कार्यकर्ताओं के बीच सेतु का काम करे। सरकार और संगठन में तालमेल रखने वाले नेता को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

केंद्रीय नेतृत्व का फैसला आने में अभी वक्त लग सकता है। लिहाजा तब तक भाजपा जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी करने में लग गई है। भाजपा के प्रांतीय महामंत्री चौ. वेदपाल एडवोकेट के अनुसार शनिवार को सीएम निवास पर होने वाली बैठक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें सभी जिलों के लिए अलग-अलग पर्यवेक्षक नियुक्त होंगे।

यह भी पढ़ें: पंजाब की सियासत में सिद्धू पर फिर सस्‍पेंस, बड़ा सवाल- क्‍या आप में जाने की तैयार हो रही जमीन

अगर मुख्यमंत्री चंडीगढ़ में हुए तो वे भी बैठक में भागीदारी करेंगे अन्यथा हर जिले में एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति करने के साथ ही जिलों के चुनाव पूरे करने की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन के अनुसार भाजपा पहले ही 285 मंडलों के अध्यक्ष नियुक्त कर चुकी है। बाकी मंडल अध्यक्षों का चयन भी कर लिया जाएगा। जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो जाएगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू पर फिर कयासबाजी तेज, AAP नेता भगवंत मान बाेले- सीएम फेस कोई मुद्दा न‍हीं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.