CAA Protest in Gujarat: अहमदाबाद हिंसा में कांग्रेस के नगर पार्षद सहित 49 गिरफ्तार, पांच हजार लोगों पर केस, देखें वीडियो
CAA Protest in Gujarat. पुलिस ने हत्या की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं के तहत पांच हजार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अहमदाबाद, जेएनएन। CAA Protest in Gujarat. नागारिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में गुरुवार को अहमदाबाद बंद के एलान के दौरान शाहआलम में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बेहरामपुरा के कांग्रेस के नगरपार्षद शहेजाद खान पठाण सहित 49 लोगों को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस के शेहजाद पठाण के नेतृत्व में ही शाहआलम में रैली निकाली गई थी। पुलिस ने हत्या की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं के तहत पांच हजार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अहमदाबाद पुलिस आयुक्त आशिष भाटिया ने बताया कि नागरिकता कानून का शाहआलम इलाके में शांतिपूर्ण माहौल में विरोध किय जा रहा था। पुलिस ने बेहरामपुरा के कांग्रेस के नगरपार्षद शेहजाद पठाण सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद ही हिंसा भड़क उठी। लोगों ने बड़े-बड़े पत्थर पुलिस पर बरसाने शुरू कर दिए थे। पुलिस कर्मियों ने स्थिति को बेकाबू होता देख लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले दागे। हालांकि पुलिस की तुलना में उपद्रवियों की संख्या बहुत ज्यादा होने से पुलिस को भागना पड़ा है। दंगाइयों ने पुलिसकर्मियों की गाड़ियों पर पथराव किए। पुलिसकर्मियों को पकड़-पकड़ कर पीटा गया। पुलिस आयुक्त आशिष भाटिया ने बताया कि हिंसा में 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इसमें जोन-6 के डीसीपी, एसीपी आरबी राणा, दो पुलिस निरीक्षक, चार पीएसआई, सात पुलिस कांस्टेबल, लोकरक्षक के जवान शामिल है।
इसनपुर पुलिस थाने के प्रभारी जेएम सोलंकी ने खुद फारियादी बन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद कांग्रेस नगर पार्षद सहित 49 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या की कोशिश के आरोप में पांच हजार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अहमदाबाद अपराध शाखा सहित पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा शाहआलम क्षेत्र के चंडोला तालाब व आसापास के इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
#WATCH Gujarat: Shots from different angles of Banaskantha protest yesterday, where protesters attacked a Police jeep. FIR has been registered against 3022 people, of which 22 people have been identified. #CitizenshipAmendmentAct pic.twitter.com/k5jmLYOz26 — ANI (@ANI) December 20, 2019
गौरतबल है कि शाहआलम इलाके के चंडोला तालाब के पास ज्यादातर बांग्लादेशी घुसपैठिये रहते हैं। यहां नागरिकता कानून का विरोध किया जा रहा है। यह पूरा इलाका बांग्लादेशियों के घुसपैठियों के नाम से भी जाना जाता है।
यह भी पढ़ेंः अहमदाबाद में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, 50 गिरफ्तार