Move to Jagran APP

'देश के बढ़ते कद से जुड़ी हैं लोगों की आकांक्षाएं', राजनाथ सिंह बोले- PM Modi भारत को ले जाएंगे और आगे

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भरोसा जताया कि लोकसभा चुनाव में राजग 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि लोगों की आकांक्षाएं किसी पार्टी या व्यक्ति से नहीं देश के बढ़ते कद से जुड़ी हैं। लोग राजनीतिक दलों को नहीं भारत के बढ़ते कद को देख रहे हैं।उन्हें भरोसा है कि अगर कोई देश को आगे ले जा सकता है तो वह पीएम मोदी हैं।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Published: Sat, 30 Mar 2024 12:32 AM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2024 12:32 AM (IST)
'देश के बढ़ते कद से जुड़ी हैं लोगों की आकांक्षाएं', राजनाथ सिंह बोले- PM Modi भारत को ले जाएंगे और आगे
देश के बढ़ते कद से जुड़ी हैं लोगों की आकांक्षाएं: राजनाथ सिंह। फाइल फोटो।

पीटीआई, नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि लोकसभा चुनाव में राजग 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि लोगों की आकांक्षाएं किसी पार्टी या व्यक्ति से नहीं, देश के बढ़ते कद से जुड़ी हैं। लोग राजनीतिक दलों को नहीं भारत के बढ़ते कद को देख रहे हैं। उन्हें भरोसा है कि अगर कोई देश को आगे ले जा सकता है तो वह पीएम मोदी हैं।

loksabha election banner

बिहार में मिलेगी एकतरफा जीतः रक्षा मंत्री

एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने कहा कि आगामी चुनावों में राजग को बिहार में एकतरफा जीत मिलेगी। महाराष्ट्र में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे। रक्षा मंत्री से पूछा गया था कि लोकसभा चुनावों में राजग 400 के आंकड़े को कैसे हासिल करेगा। राजनाथ ने कहा कि लोगों को अहसास है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारत का कद बढ़ा है। जब भारत वैश्विक मंचों पर बोलता है, तो लोग सुनते हैं। यह बदलाव आया है। मैं इसका श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दूंगा।

2019 से बेहतर होगा प्रदर्शन

यह पूछे जाने पर कि भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन दक्षिणी राज्यों में कैसा प्रदर्शन करेगा, राजनाथ ने कहा कि प्रदर्शन 2019 से बेहतर होगा। उत्तर प्रदेश के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम वहां सभी सीटें जीतेंगे। हालांकि, एक या दो सीटें ऐसी हो सकती हैं जहां परिणाम भिन्न हो सकते हैं।

बंगाल में जीतेंगे डेढ़ गुना सीटेंः राजनाथ सिंह

उन्होंने कहा कि बंगाल में हम पिछले चुनाव में जितनी सीटें जीती थीं, उससे डेढ़ गुना सीटें जीतेंगे। लगभग 27 सीटों का अनुमान है। राजनाथ ने कहा कि जिस तरह का माहौल है लोग देख रहे हैं कि देश को आगे कौन ले जा रहा है और भविष्य में देश को आगे कौन ले जाएगा। इसी आधार पर लोग तय करेंगे कि किसे वोट देना है।

यह भी पढ़ेंः यूक्रेन ने भारत से मांगा शांति प्रस्ताव पर सहयोग, जयशंकर बोले- यूक्रेनी विदेश मंत्री से हुई हर मुद्दे पर खुल कर बात

यह भी पढ़ेंः 'तमिलनाडु में होगा चमत्कार, बड़ा परिवर्तन लाएंगे नवरत्न'; PM Modi बोले- मेरे लिए एक-एक कार्यकर्ता अन्नामलाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.