'मौत का सामना करने को तैयार', राम मंदिर चढ़ावा चोरी वाले नाटक पर FIR दर्ज होने के बाद बोले पप्पू यादव
वाराणसी पुलिस ने राम मंदिर में चंदे की कथित चोरी दिखाने वाले नाटक पर पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद के खिलाफ FIR दर्ज की है।

सनातन आस्था के लिए मौत का सामना करने को तैयार। (एएनआई)
HighLights
पप्पू यादव, राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद पर FIR।
राम मंदिर चंदा चोरी नाटक पर विवाद बढ़ा।
पप्पू यादव बोले, सनातन रक्षा को मौत तैयार।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वाराणसी पुलिस ने अयोध्या के राम मंदिर में चंदे की कथित चोरी को दिखाने वाले संसद के एक नाटक को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ दर्ज किया है। इसके बाद भी पप्पू यादव रविवार को अपने रुख पर अड़े रहे।
पप्पू यादव, जिनका असली नाम राजेश रंजन है, उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन और भगवान के साथ धोखा करते हैं, उनको लोगों की आस्था की रक्षा के लिए वह 'मौत का सामना करने को तैयार' हैं।
आस्था की रक्षा के लिए मौत का समाना करने को तैयार- पप्पू यादव
बिहार की पूर्णिया सीट से लोकसभा सांसद ने रविवार को पत्रकारों से कहा, 'अगर सनातन और भगवान के साथ धोखा करने वालों के खिलाफ सनातन और भारत की आस्था की रक्षा के लिए पप्पू यादव को मरना पड़े, तो मैं हर दिन मौत का सामना करने के लिए तैयार होकर निकलता हूं।
क्या मुझे भगवा पहनने का अधिकार नहीं- पप्पू यादव
उन्होंने कहा, 'क्या मुझे भगवा पहनने का अधिकार नहीं है? राहुल गांधी कभी FIR से नहीं डरे, प्रियंका गांधी कभी नहीं डरीं, तो पप्पू यादव कैसे डर सकते हैं?
पप्पू यादव के खिलाफ वाराणसी में FIR दर्ज
पप्पू यादव की यह टिप्पणी एक धार्मिक नेता की शिकायत के बाद वाराणसी पुलिस द्वारा उनके, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद के खिलाफ FIR दर्ज कराने के एक दिन बाद आई है। दिल्ली के जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में भी पप्पू यादव के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज कराई है।
पप्पू यादव ने भगवा कपड़े पहन कर किया था नाटक
यह विवाद शुक्रवार को हुए प्रदर्शन को लेकर है, जिसमें पप्पू यादव ने मंदिर के पुजारी की तरह भगवा कपड़े पहने थे और विपक्ष के अन्य सांसदों के साथ मिलकर चंदा बॉक्स और भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ा एक नाटक किया था।
इस प्रदर्शन के बाद बीजेपी नेताओं ने नई दिल्ली में औपचारिक पुलिस शिकायतें दर्ज कराईं और विपक्षी नेताओं पर हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया।
(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- सनातन के अपमान पर राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव के खिलाफ वाराणसी और दिल्ली में मुकदमा दर्ज
