विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैं सेब को सेब बोलूंगी, संतरा नहीं...' आपत्तिजनक बोल के बाद अब भाजपा पर भड़कीं महुआ मोइत्रा

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Wed, 08 Feb 2023 11:50 AM (IST)Updated: Wed, 08 Feb 2023 12:17 PM (IST)

भाजपा टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उनसे माफी की मांग कर रही है। हालांकि महुआ मोइत्रा ...और पढ़ें

आपत्तिनजक बोल के बाद अब भाजपा पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
आपत्तिनजक बोल के बाद अब भाजपा पर भड़कीं महुआ मोइत्रा

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था। टीएमसी सांसद द्वारा अपशब्द कहे जाने को लेकर इस पर काफी बवाल हुआ। भाजपा सांसदों ने उनसे माफी की मांग की, लेकिन वो अभी भी अपने बयान पर कायम हैं।

सेब को संतरा नहीं कहूंगीं

महुआ मोइत्रा से पत्रकारों ने उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सवाल किया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मुझे आश्चर्य है कि भाजपा हमें संसदीय शिष्टाचार सिखा रही है। एक सांसद ने मेरे साथ बदतमीजी की। मैं सेब को सेब ही कहूंगी, संतरा नहीं। अगर वे मुझे विशेषाधिकार समिति के पास ले जाएंगे, तो मैं अपना पक्ष रखूंगी।"

अदाणीगेट को देश के लोगों को दिखाया

टीएमसी सांसद ने आगे कहा कि बीजेपी कह रही है कि मैं महिला होने के नाते इस तरह के शब्द का इस्तेमाल कैसे कर सकती हूं। क्या मुझे ऐसा कहने के लिए पुरुष होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पहली बार देश के लोगों को हमने दिखाया कि अदाणीगेट आखिर क्या है। बीजेपी पिछले 3 सालों से इसे छिपाने की कोशिश कर रही है। मुझे खुशी है कि सभी विपक्षी दल एक साथ बाहर आए।

भाजपा का निशाना

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने महुआ मोइत्रा की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सदन में ऐसा नहीं होना चाहिए। जो भी आदरणीय लोग यहां आते हैं उन्हें खुद को कंट्रोल में रखना चाहिए। इतना भी भावुक होने की जरूरत नहीं है, कुछ लोग बहुत ज्यादा भड़क जाते हैं।

अदाणी को लेकर बोला हमला

बता दें कि महुआ मोइत्रा मंगलवार को अदाणी-हिंडनबर्ग मुद्दे को लेकर सरकार पर तीखा हमला कर रही थी। उन्होंने कहा कि अरबपति व्यवसायी ने देश को 'टोपी पहनाई' है। जैसे ही मोइत्रा ने अपना भाषण खत्म किया, भाजपा सांसदों से उनकी झड़प होने लगी। मोइत्रा को कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सुना गया।

पीठासीन अधिकारी ने कहा कि सदस्य अपशब्दों का प्रयोग करने से बचें। संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने मोइत्रा से नैतिकता के आधार पर माफी की मांग की और कहा कि यदि वे ऐसा नहीं करती हैं, तो यह उनकी संस्कृति का परिचायक होगा।

ये भी पढ़ें:

महुआ मोइत्रा के बयान पर बिफरी भाजपा, प्रल्हाद जोशी ने की माफी की मांग