Move to Jagran APP

महाराष्ट्र और हरियाणा में बनेगी भाजपा की सरकार, खेल मंत्री किरण रिजिजू ने किया दावा

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के लिए बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा की जीत होना लगभग तय है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 03:00 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 03:11 PM (IST)
महाराष्ट्र और हरियाणा में बनेगी भाजपा की सरकार, खेल मंत्री किरण रिजिजू ने किया दावा
महाराष्ट्र और हरियाणा में बनेगी भाजपा की सरकार, खेल मंत्री किरण रिजिजू ने किया दावा

नई दिल्ली, एएनआइ। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा का चुनाव सोमवार को संपन्न हो गया। 21 अक्टूबर को दोनों राज्यों में मतदान डाले गए। 24 अक्टूबर यानी गुरुवार को परिणाम घोषित किए जाएंगे। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने इस संदर्भ में दावा किया है कि दोनों राज्यों में भाजपा की जीत लगभग तय है। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि एक्जिट पोल में साफ दिख रहा है कि भाजपा जीत की तरफ बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में देश सही दिशा में बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है तो भला कोई क्यों बाधा बनेगा। 

loksabha election banner

मैरी कॉम और निखत जरीन के विवाद पर भी बोले खेल मंत्री 

मीडिया से मुखातिब होते हुए खेल मंत्री किरण रिजिजू ने छह बार महिला विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम और युवा मुक्केबाज निखत जरीन पर भी अपनी बात कही। दरअसल, निखत ने खेल मंत्री को चीन में अगले साल होने वाले ओलंपिक के लिए भारतीय टीम के चुनाव के लिए मैरीकॉम के साथ ट्रायल मुकाबला आयोजित करने के लिए पत्र लिखा था। 

दिया ये जवाब

इस पत्र पर जब खेल मंत्री से प्रश्न पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि इस मामले पर बहस करने की कोई भी आवश्कता नहीं है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता लोग इस विषय पर क्यों दखल दे रहे हैं। मैंने पहले ही उनके पत्र के बारे में बीएफआइ (बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) को बता दिया है और वह इसके लिए सही कदम उठाएंगे। प्रत्येक संस्था के अपने नियम होते है और मंत्री सभी मामलों में दखल नहीं दे सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ बोले, हमारी सेनाएं देश पर बुरी नजर डालने वालों को करारा जवाब देने में सक्षम

यह भी पढ़ें: दो से ज्यादा बच्चे होने पर इस राज्य में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, जल्द लागू होगा नियम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.