विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काफी कम समय में विकास की राह पर बढ़ा असम समेत पूरा नार्थ ईस्ट, गुवाहाटी में बोले अमित शाह

By AgencyEdited By: Monika Minal
Published: Sat, 08 Oct 2022 11:26 AM (IST)Updated: Sat, 08 Oct 2022 12:56 PM (IST)

केंद्रीय गृहमंत्री ( Union Home Minister) अमित शाह ने गुवाहाटी में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने ...और पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में नए BJP कार्यालय का किया उद्घाटन
गृहमंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में नए BJP कार्यालय का किया उद्घाटन

गुवाहाटी, एएनआइ। Amit Shah in Assam: केंद्रीय गृहमंत्री ( Union Home Minister) अमित शाह ने गुवाहाटी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद गृहमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे गृहमंत्री नहीं भाजपा के एक कार्यकर्ता के तौर पर असम आए हैं। अमित शाह ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया और कहा, 'असम की महान भूमि को कांग्रेस ने विघटन की, आतंकवाद की, हड़तालों की, आंदोलनों की भूमि बना दिया था।'

गृहमंत्री ने कहा, 'असम में हमारी सरकार बनेगी इस बारे में कभी सोचा भी नहीं था। लेकिन आज भाजपा के शासन में चारों ओर राज्य का विकास किया जा रहा है।'

विकास के रास्ते पर असम

उन्होंने कहा, 'काफी कम समय (2014-2022) में आज पूरा नार्थ-ईस्ट और हमारा असम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। मेरे जैसे कार्यकर्ता के लिए ये सौभाग्य की बात है कि नार्थ ईस्ट का और यहां भाजपा का विकास दोनों एक साथ हो रहा है।' उन्होंने आगे कहा, ' दूसरी पार्टियों के लिए कार्यालय ईंट-पत्थर से बना हुआ मकान हो सकता है, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए ये एक मंदिर होता है। यहां कार्य का रेखांकन होता है, यहीं पर भाजपा पूरे नार्थ ईस्ट की और असम के विकास की योजनाएं बनती हैं।'

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा भी मौजूद रहे। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने असम के स्टेट गेस्ट हाउस में पौधारोपण ( Plantation )  भी किया।

बाढ़ से असम को बचाने के लिए प्लानिंग पर दिया जोर 

इसके अलावा गृहमंत्री शाह ने असम सरकार से उत्तरपूर्व राज्य को बाढ़ से बचाने के लिए ऐसा प्लान बनाने को कहा जो लंबे समय तक काम आ सके। उन्होंने कहा कि इससे अधिक विकास के काम हो सकेंगे। करीब-करीब हर साल असम में तीन से चार बार बाढ़ आती है जिससे यहां के हालात खराब होते हैं।

बाढ़ के कारण हर साल करीब 200 करोड़ रुपये का होता है नुकसान 

राज्य के सरकारी वेबसाइट के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा से सालाना औसतन 200 करोड़ रुपये का नुकसान होता है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार से असम के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। आज उन्होंने गुवाहाटी में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया और रविवार को यहां कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही वे राज्यस्तरीय पुलिस अधीक्षक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और फिर जोरहट एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह बोले, किसानों को नहीं मिलता दूध का सही दाम, हमारे लिए है यह बड़ी चुनौती

नशे पर मोदी सरकार की बड़ी स्ट्राइक, आज अमित शाह की मौजूदगी में 25 हजार किलो ड्रग्स होगी नष्ट