विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uniform Civil Code: मिजोरम विधानसभा में समान नागरिक संहिता के खिलाफ प्रस्ताव पारित

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Tue, 14 Feb 2023 11:43 PM (IST)

Uniform Civil Code मिजोरम विधानसभा में मंगलवार को समान नागरिक संहिता के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव पेश करते ...और पढ़ें

Uniform Civil Code: मिजोरम विधानसभा में यूसीसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित
Uniform Civil Code: मिजोरम विधानसभा में यूसीसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित

आइजल, पीटीआई। Uniform Civil Code: मिजोरम विधानसभा ने मंगलवार को देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के किसी भी कदम के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। गृह मंत्री लालचामलियाना ने प्रस्ताव पेश किया, जिसमें कहा गया कि यह सदन भारत में यूसीसी लागू करने के किसी कदम या प्रस्ताव का विरोध करने का आम राय से संकल्प लेता है।

यूजीसी लागू होने से देश बिखर जाएगा

प्रस्ताव पेश करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि यूसीसी को यदि लागू किया गया तो देश बिखर जाएगा, क्योंकि यह धार्मिक या सामाजिक परंपराओं, प्रथागत कानूनों, संस्कृतियों और मिजो लोगों समेत धार्मिक अल्पसंख्यकों की परंपराओं को खत्म करने का एक प्रयास है।

यह भी पढ़ें: Uniform Civil Code: देश में समान नागरिक संहिता लागू करने पर अभी कोई फैसला नहीं- किरेन रिजिजू

यूजीसी को लागू करने के लिए पहले भी किये गये प्रयास

लालचामलियाना ने आरोप लगाया कि यूसीसी को लागू करने के लिए पहले भी कई प्रयास किये गये थे, लेकिन यह अपनी विवादित प्रकृति के कारण अब भी अधर में है। उन्होंने कहा कि पिछले साल दिसंबर में राज्यसभा में यूसीसी लागू करने के लिए एक निजी विधेयक भाजपा सांसद की ओर से पेश किया गया था।

यूसीसी का विरोध करने का यह सही समय- जोरमथांगा

मुख्यमंत्री जोरमथांगा, विपक्षी दल कांग्रेस के नेता जोडिंटलुआंगा, एकमात्र भाजपा विधायक बीडी चकमा, सत्ताधारी एमएनएफ के सदस्य सी लालमुआनपुइया और अन्य नेताओं ने प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लिया। चकमा ने कहा कि यूसीसी का विरोध करना अभी जल्दबाजी होगी, क्योंकि अभी इसे लागू नहीं किया गया है। जोरमथांगा ने कहा कि यूसीसी के लागू करने से पहले इसका विरोध करने का यह सही समय है।

ये भी पढ़ें:

पहले ही फंडिंग की कमी से जूझ रहे स्टार्टअप्स को लग रहा विदेशी निवेशकों की बेरुखी का डर

Fact Check: CAA और एनआरसी को लागू करने का दावा गलत, अधिसूचित होने के बाद भी लागू नहीं किया जा सका है CAA

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।