विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाविकास अघाड़ी में आ सकती है दरार, वीर सावरकर पर राहुल के बयान से शिवसेना नाराज

By Monika MinalEdited By:
Published: Fri, 18 Nov 2022 12:09 PM (IST)

संजय राउत ने कहा वीर सावरकर पर ऐसा आरोप न तो महाराष्ट्र को और न ही शिवसेना को मंजूर है। ...और पढ़ें

वीर सावरकर पर राहुल के बयान से महाविकास अघाड़ी में आ सकती है दरार
वीर सावरकर पर राहुल के बयान से महाविकास अघाड़ी में आ सकती है दरार

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क।  राहुल गांधी द्वारा वीर सावरकर पर दिए बयान पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को आपत्ति जताई। उन्होंने आशंका जाहिर की कि इस मुद्दे से महाविकास अघाड़ी गठबंधन में दरार आ सकती है।

वीर सावरकर पर ऐसा आरोप महाराष्ट्र-शिवसेना को मंजूर नहीं

संजय राउत ने कहा, 'वीर सावरकर पर ऐसा आरोप न तो महाराष्ट्र को और न ही शिवसेना को मंजूर है। महाराष्ट्र  कांग्रेस के नेता भी इसका समर्थन नहीं करेंगे। यह मुद्दा सामने लाने की जरूरत नहीं थी। इससे महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन  में भी दरार आ सकती है।' 

उद्धव ठाकरे ने भी जताई आपत्ति

इस मामले पर गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना के एक गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी वीर सावरकर का बहुत सम्‍मान करती है। राहुल गांधी की वीर सावरकर को लेकर की गई टिप्‍पणी को वे स्‍वीकार नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने सावरकर को भारत रत्‍न नहीं दिए जाने को लेकर सवाल भी किया।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बोले- वीर सावरकर पर राहुल गांधी की टिप्पणी को मैं नहीं मानता

वीर सावरकर पर राहुल गांधी ने दिया था ये बयान

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वीर सावरकर को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा था, 'वीर सावरकर को 2-3 साल की जेल हुई थी। उन्होंने दया याचिकाएं लिखना शुरू कर दिया।'

राहुल ने किया दावा- अलग नाम से सावरकर ने लिखी थी किताब

पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष ने दावा किया था कि सावरकर ने अपने बारे में एक अलग नाम से किताब लिखी थी और कहा था कि वह कितने बहादुर थे। राहुल गांधी ने यह भी कहा, 'वह अंग्रेजों से पेंशन लिया करते थे, उनके लिए कार्य करते थे और कांग्रेस के खिलाफ भी काम करते थे।'

Maharashtra: राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे रंजीत सावरकर, कहा- कांग्रेस ने वीर सावरकर का अपमान किया