विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Congress President Election: शशि थरूर ने कहा- हम अपने आंतरिक मतभेदों को पूरी तरह से हल करने में सक्षम

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 15 Oct 2022 06:34 PM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय द्वारा AICC ...और पढ़ें

शशि थरूर ने अमित मालवीय पर किया पलटवार। (फाइल फोटो)
शशि थरूर ने अमित मालवीय पर किया पलटवार। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, पीटीआई। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आईटी विभाग ( IT department) के प्रमुख अमित मालवीय द्वारा AICC प्रमुख के चुनावों पर की गई कटाक्ष पर शनिवार को पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हम अपने आंतरिक मतभेदों को आपस में ही हल करने में पूरी तरह से सक्षम हैं और कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में उनकी भागीदारी की कोई आवश्यक्ता नहीं है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पहले अपना चुनाव कराने की कोशिश करें।

भाजपा नेता ने साधा था निशाना

मालूम हो कि मालवीय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि आखिरकार AICC के उम्मीदवार थरूर को आभास हो रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में कोई समानता नहीं है। यह एक प्रकार का मजाक है। थरूर को उचित विवरण के साथ प्रतिनिधियों की सूची प्रदान नहीं की गई है। उन्होंने आगे कहा, 'कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष इस चुनाव में खड़गे को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि थरूर के लिए ये उत्साह नहीं दिख रहा है।'

थरूर ने किया पलटवार

भाजपा नेता के ट्वीट पर थरूर ने पलटवार करते हुए कहा ट्वीट किया, 'हम अपने अंदर चल रहे सभी आंतरिक मतभेदों को हल करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। हमें पार्टी के चुनाव में आपके दखल की कोई जरूरत नहीं है। आप पहले अपना चुनाव कराने की कोशिश करें।'

19 अक्टूबर को घोषित होंगे नतीजे

तिरुवनन्‍तपुरम से सांसद थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ खड़े हैं। गांधी परिवार के साथ खड़गे की नजदीकियां होने के कारण उनको इस पद के लिए पसंदीदा के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि दोनों उम्मीदवारों ने इस चुनाव में गांधी परिवार के शामिल होने की बात को खारिज कर चुके हैं। मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होने वाला हैं, जबकि इसके नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस का अध्यक्ष कोई भी हो, लेकिन गांधी परिवार को नहीं कर सकते नजरअंदाज- थरूर

यह भी पढ़ें- शशि थरूर के पटना पहुंचते ही कांग्रेस के बड़े नेताओं ने मोबाइल किया आफ, प्रचार में दिखा बायकाट जैसा नजारा