विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Congress President Election: कांग्रेस का अध्यक्ष कोई भी हो, लेकिन गांधी परिवार को नहीं कर सकते नजरअंदाज- थरूर

By Mohd FaisalEdited By:
Published: Sat, 15 Oct 2022 08:56 AM (IST)

Congress President Election कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होगा। ऐसे में कांग्रेस के अध्यक्ष पद ...और पढ़ें

Congress President Election: कांग्रेस सांसद शशि थरुर (फाइल फोटो)
Congress President Election: कांग्रेस सांसद शशि थरुर (फाइल फोटो)

भोपाल, आनलाइन डेस्क। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होगा। इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बड़ा बयान दिया है। शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि अगर वह कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाते हैं तो वह सभी को साथ लेकर चलेंगे। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि गांधी परिवार को पार्टी के मामलों से दूर नहीं रखा जा सकता है।

मल्लिकार्जुन खड़गे और अपने रिश्ते पर बोले थरूर

भोपाल में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए शशि थरूर ने कहा कि मध्य प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले स्वागत से वह खुश हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें अन्य राज्यों में ऐसा स्वागत नहीं मिला था। शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खड़गे और अपने रिश्तों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि खड़गे के साथ उनकी कोई दुश्मनी नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद भी हम पहले की तरह साथ काम करने जा रहे हैं।

गांधी परिवार को पार्टी मामलों से दूर नहीं रखा जा सकता- थरूर

शशि थरूर ने आगे कहा कि अगर वह अगर वह कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाते हैं तो वह सभी को साथ लेकर चलेंगे। साथ ही उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि कोई भी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के परिवार को पार्टी मामलों से दूर नहीं रख सकता है।

शशि थरूर ने अपने स्वागत पर जताई खुशी

इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में मुझे जो स्वागत मिला उससे मैं खुश हूं। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, विपक्ष के नेता गोविंद सिंह ने मुझसे मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जैसा स्वागत मेरा यहां किया गया, मुझे अन्य राज्यों में ऐसा स्वागत नहीं मिला।

इस दिन डाले जाएंगे वोट

बता दें कि तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर और राज्य सभा सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला है। 17 अक्टूबर को पार्टी के सर्वोच्च पद के लिए चुनाव होना है। जबकि 19 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Exclusive Interview: कांग्रेस का डीएनए और गांधी परिवार का खून एक, परिवार को दूर रखने वाला होगा बेवकूफ: थरूर

शशि थरूर की खरी-खरी, कहा- कांग्रेस में बदलाव जरूरी, लेकिन बड़े नेता ऐसा नहीं चाहते