विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश में शशि थरूर बोले, खड़गे के साथ नहीं है उनकी कोई दुश्मनी; चुनाव बाद साथ में काम करते आएंगे नजर

By AgencyEdited By: Dhyanendra Singh Chauhan
Published: Fri, 14 Oct 2022 03:20 PM (IST)Updated: Fri, 14 Oct 2022 03:33 PM (IST)

खड़गे के खिलाफ अपनी उम्मीदवारी का समर्थन करने आए थरूर ने कहा कि यह सच है कि मुझे अन्य राज्यों ...और पढ़ें

17 अक्टूबर को हैं कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव
17 अक्टूबर को हैं कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव

भोपाल, पीटीआइ। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शशि थरूर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे हैं। केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में शशि थरूर ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से समर्थन मांगा है। लोकसभा सांसद और कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर शुक्रवार को मध्य प्रदेश पहुंचे हैं।  यहां उन्होंने कहा कि खड़गे के साथ उनकी कोई दुश्मनी नहीं है। थरूर ने कहा कि चुनावों के बाद भी हम पहले की तरह ही साथ में काम करते हुए नजर आएंगे।

मध्य प्रदेश में नेताओं से मिले स्वागत से हुए बेहद खुश

मीडिया से बात करते हुए शशि थरूर ने कहा कि मध्य प्रदेश में पार्टी के लोगों से मिले स्वागत से वह बेहद खुश हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में उनका इस तरह का स्वागत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, विपक्ष के नेता गोविंद सिंह मुझसे मिले। उनके साथ राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और पार्टी विधायक लक्ष्मण सिंह भी थे।

यह  भी पढ़ें : Assembly polls: गुजरात व हिमाचल प्रदेश में दमखम लगा रहीं राजनीतिक पार्टियां, BJP है प्रबल दावेदार

मध्य प्रदेश में 500 से ज्यादा डाले जा सकते हैं वोट

खड़गे के खिलाफ अपनी उम्मीदवारी का समर्थन करने आए थरूर ने कहा कि यह सच है कि मुझे अन्य राज्यों में ऐसा स्वागत नहीं मिला है। सोमवार को होने वाले मतदान में पार्टी के 9000 प्रतिनिधियों में से 502 मध्य प्रदेश में वोट डाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Gujarat Election: स्मृति ईरानी का AAP पर बड़ा हमला, '100 साल की महिला का किया अपमान, जनता देगी जवाब'

17 अक्टूबर को है कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव

बता दें कि थरूर को पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए अनुभवी सहयोगी मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ खड़े हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

आखिरी बार साल 2000 में हुआ था कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव

गौरतलब है कि आखिरी बार साल 2000 में कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था। तब सोनिया गांधी के सामने जितेंद्र प्रसाद थे। सोनिया गांधी को करीब 7,448 वोट मिले थे। जितेंद्र प्रसाद को सिर्फ 94 वोट ही मिल पाए थे।