विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Assembly polls: गुजरात व हिमाचल प्रदेश में दमखम लगा रहीं राजनीतिक पार्टियां, BJP है प्रबल दावेदार

By AgencyEdited By: Monika Minal
Published: Fri, 14 Oct 2022 11:16 AM (IST)Updated: Fri, 14 Oct 2022 03:21 PM (IST)

EC on Gujarat Himachal Pradesh Election 2022 Date भारतीय चुनाव आयोग ने आज हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव ...और पढ़ें

गुजरात व हिमाचल प्रदेश में दमखम लगा रहीं राजनीतिक पार्टियां
गुजरात व हिमाचल प्रदेश में दमखम लगा रहीं राजनीतिक पार्टियां

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Gujarat Himachal Assembly Elections: भारतीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। 2017 के विधानसभा चुनावों  में भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात व हिमाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों में सरकार का गठन किया था। इस बार भी भाजपा ही प्रबल दावेदार मानी जा रही है। 2017 में गुजरात का  मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को बनाया गया था वहीं हिमाचल प्रदेश की सत्ता बतौर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संभाली थी।  सितंबर 2021 में रूपाणी की जगह भूपेंद्र पटेल ने ली थी, उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया था।

हिमाचल में राजनीतिक पार्टियों ने झोंकी पूरी ताकत

हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भाजपा समेत सभी राजनीतिक पार्टियों ने ताकत झोंंक रखी है। हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रचार का जिम्मा संभाल रखा है। वहीं कांग्रेस हिमाचल के सोलन से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत आज करने वाली है।

BJP का गुजरात की सभी सीटों पर जीत का है लक्ष्य 

जहां सभी पार्टियां गुजरात में चुनावी वादों का पिटारा लिए बैठी है वहीं भाजपा ने अब तक किसी तरह का वादा नहीं किया है। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कई बार राज्य के दौर पर गए और अनेक तोहफे भी दिए हैं। 

BJP के गुजरात प्रभारी सीआर पाटिल को प्रदेश की सभी 182 विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत का लक्ष्य है। सीएम भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) भी गुजरात में भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त हैं। हाल ही में पीएम नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ने कई बार गुजरात के दौरे किए हैं। इस दौरान इन्होंने कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया है। अमित शाह ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में चुनाव लड़कर जीत हासिक करेगी।

2017 में 9 -14 दिसंबर के बीच विधानसभा चुनाव में वोटिंग की गई थी। इसका परिणाम 18 दिसंबर को आया था। उस वक्त कुल 182 में से 99 सीटों पर भाजपा की जीत हुई थी और 77 सीटें कांग्रेस के खाते में गई थी।

केजरीवाल ने गुजरात में किए है लुभावने चुनावी वादे 

राज्य में चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दावा है कि गुजरात में सत्तारूढ़ BJP के कई नेता और कार्यकर्ता गुपचुप तरीके से AAP के समर्थन में हैं। ये आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार देखना चाहते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत के लिए राज्य की जनता से कई चुनावी वादे भी किए हैं। उन्होंने कहा- 

  • AAP सरकार बनने पर  किसानों को मिलेगा पांच फसलों पर MSP

  • फसल नुकसान पर 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा
  • मिलेगी पर्याप्त बिजली
  • दूर करेंगे गुजरात में किसानों की सभी समस्याएं 
  • 300 यूनिट मुफ्त बिजली
  • पुरानी पेंशन योजना शुरू करने की गारंटी
  • मुफ्त शिक्षा व स्वास्थ्य की गारंटी
  • महिलाओं को मिलेंगे एक-एक हजार रुपये का भत्ता

कांग्रेस भी राज्य में पूरे दमखम से प्रचार करने में जुटी है। पार्टी ने राज्य में चुनावी वादे भी किए हैं। इनमें कहा गया है-

  • कांग्रेस की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन व्यवस्था होगी बहाल
  • किसानों का तीन लाख रुपये तक का कर्ज माफ
  • 500 रुपये में मिलेंगे एलपीजी गैस सिलेंडर
  • किसानों को मुफ्त बिजली और आम उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली

आज हो सकता है तारीखों का एलान  

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान शुक्रवार को किया जाएगा। इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों के लिए आचार संहिता संबंधित दिशानिर्देश भी जारी किए जाएंगे। चुनाव आयोग की टीमों ने हाल में ही दोनों राज्यों का दौरा किया था और चुनाव की तैयारियों का जायजा भी लिया।

2017 में दोनों ही राज्यों की सत्ता में आई थी  भाजपा

इससे पहले साल 2017 में विधानसभा चुनावों का आयोजन किया गया था। चुनाव के बाद भाजपा को जीत हासिल हुई थी और विजय रुपाणी  को मुख्यमंत्री बनाया गया था। इनकी अगुवाई में राज्य सरकार का गठन हुआ था। इसी तरह हिमाचल प्रदेश में साल 2017 के नवंबर में विधानसभा चुनाव कराए गए थे। इसके बाद जयराम ठाकुर राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

गुजरात में BJP के कई नेता कर रहे AAP का समर्थन, अरविंद केजरीवाल का दावा

गुजरात में अरविंद केजरीवाल को हिंदू विरोधी बताने वाले लगे पोस्टर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।