विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'संजय सिंह एक नई काली परंपरा कर रहे शुरू', भाजपा ने कहा- कट्टर बेईमान केजरीवाल और सिसोदिया की तरह...

By Agency Edited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 05 Apr 2024 05:52 PM (IST)

भाजपा ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पर पलटवार करते हुए उन्हें कट्टर बेईमान करार दिया। साथ ...और पढ़ें

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (फोटो: एएनआई)
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (फोटो: एएनआई)

HighLights

  1. BJP और AAP के बीच चल रहा वॉक युद्ध
  2. भ्रष्टाचार युक्त आरोपी हैं संजय सिंह: गौरव भाटिया

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच संग्राम छिड़ा हुआ है। इस मामले को लेकर आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया था। जिसके बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए संजय सिंह को कट्टर बेईमान बताया। साथ ही यह कहा कि संजय सिंह भ्रष्टाचार युक्त आरोपी हैं और वह एक नई काली परंपरा की शुरुआत कर रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी पर शराब घोटाला का आरोप लगाते हुए कहा कि संजय सिंह भ्रष्टाचार युक्त आरोपी हैं और वह एक नई काली परंपरा शुरू कर रहे हैं... एक आरोपी जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दोषमुक्त नहीं किया है, उन्हें सिर्फ जमानत दी गई है... कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल, कट्टर बेईमान मनीष सिसोदिया की तरह संजय सिंह भी कट्टर बेईमान हैं।

यह भी पढ़ें: 'बीजेपी ने किया शराब घोटाला, कई बड़े नेता शामिल', AAP नेता संजय सिंह का बड़ा दावा

संजय सिंह ने क्या कुछ कहा था?

संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि दिल्ली शराब घोटाला भाजपा ने किया है। इस घोटाले में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि केजरीवाल की गिरफ्तारी भी साजिश के तहते हुई हैं। दरअसल, संजय सिंह जमानत पर बाहर आने के बाद से भाजपा पर लगातार तीखे प्रहार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'संजय सिंह अस्पताल से व्हील चेयर पर निकलते हैं फिर कार की छत पर चढ़ जाते हैं', BJP नेता वीरेंद्र सचदेवा का तंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।