Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'संजय सिंह अस्पताल से व्हील चेयर पर निकलते हैं फिर कार की छत पर चढ़ जाते हैं', BJP नेता वीरेंद्र सचदेवा का तंज

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 12:39 PM (IST)

    दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को संजय सिंह जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि संजय सिंह प्रतिदिन झूठ बोल रहे हैं। जब जमानत मिली तो वह अस्पताल में थे। अस्पताल से व्हील चेयर पर आए और तिहाड़ से निकलने के 15 मिनट के अंदर कार की छत पर चढ़ जाते हैं। अब मीडिया से सहानुभूति लेने के लिए फिर से व्हील चेयर पर प्रेसवार्ता करने आए।

    Hero Image
    दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को संजय सिंह जमकर तंज कसा

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेसवार्ता में कहा कि दिल्ली में आबकारी घोटाला करने वाले मुख्यमंत्री और उनके अन्य साथी कलंक गाथा लिख रहे हैं। इस मामले में प्रतिदिन झूठ बोल रहे हैं। आप नेता संजय सिंह को जब जमानत मिली तो वह अस्पताल में थे। अस्पताल से व्हील चेयर पर आए और तिहाड़ से निकलने के 15 मिनट के अंदर कार की छत पर चढ़ जाते हैं। अब मीडिया से सहानुभूति लेने के लिए फिर से व्हील चेयर पर प्रेसवार्ता करने आए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि वह सिर्फ नौटंकी करते हैं। मुद्दे पर बात नहीं करते हैं। बार-बार और ऊंची आवाज में झूठ बोलकर सच को नहीं बदल सकते हैं। संजय सिंह बताएं कि जब आबकारी नीति बदली जा रही थी, उस समय रेस्तरां संचालकों के साथ रात में एक से तीन बजे तक बैठक की थी या नहीं? आबकारी नीति बदलने के नाम पर रेस्तरां संचालकों से पैसे लिए गए थे या नहीं?  यदि आबकारी नीति ठीक थी तो बदली क्यों गई? 

    दिल्लीवासियों का दर्द नहीं दिख रहा: सचदेवा

    उन्होंने कहा कि जनता के कर के पैसे से शीशमहल बनाने वाले केजरीवाल उसे जनता के लिए नहीं खोलते हैं, परंतु संजय सिंह को उसमें जाने की जल्दी है। तिहाड़ से रिहा होते सबसे पहले वह मुख्यमंत्री के शीश महल में गए। उन्हें ललक है कि यहां रहने का उनका नंबर कब आएगा। उन्हें ललक है कि कौन बनेगा मुख्यमंत्री। यह ललक सभी आप नेताओं के चेहरे पर दिखाई देती है, लेकिन किसी को दिल्लीवासियों का दर्द नहीं दिख रहा है। 

    अनधिकृत कॉलोनियों में जाकर देखे संजय सिंह: सचदेवा

    उन्होंने कहा कि संजय सिंह को एक बार अनधिकृत कॉलोनियों में जाकर देखना चाहिए कि किस तरह से लोग टैंकर से पानी लेने के लिए लड़ते हैं। उन महिलाओं से जाकर उन्हें मिलना चाहिए जिनके पति शराब के नशे में उनसे मारपीट करते थे। इस बारे में व युवाओं को नशे में डालने को लेकर वह एक शब्द नहीं बोलते हैं। वह ममता रेड्डी, शरद रेड्डी पर बोल रहे हैं। इन लोगों को तो आप ने ट्रेनिंग दी थी कि जांच एजेंसियों के सामने कैसे बोलना है। इसका वीडियो भी भाजपा ने सार्वजनिक किया था।

    उन्होंने कहा कि शराब घोटाला हुआ है यह संजय सिंह ने स्वीकार किया है। उन्हें जमानत मिली है। इसका अर्थ यह  नहीं है कि वह दोषमुक्त हो गए। इस घोटाला में अरविंद केजरीवाल मुख्य साजिशकर्ता हैं। अभी कई और चेहरे बेनकाब होंगे।

    आबकारी घोटाले पर भाजपा श्वेत पत्र लाएगी: मनोज तिवारी

    दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल पाठशाला की जगह दिल्ली में मधुशाला खोलना शुरू कर दिया। इससे महिलाएं परेशान हैं क्योंकि उनके पति व बच्चे शराब पीने लगे हैं। आप को उन महिलाओं की हाय लगी है जिनके बेटों को शराबी बनाने की कोशिश की गई। आबकारी घोटाले पर भाजपा श्वेत पत्र लाएगी। दिल्ली सरकार आबकारी घोटाले के आरोपितों को बचाने के लिए वकीलों पर 25-26 करोड़ रुपये खर्च कर दी और एक सौ करोड़ रुपये और चाहिए। इस पैसे कई गलियों में सीवर बहने की समस्या दूर हो सकती थी। 

    लोग केजरीवाल को आशीर्वाद नहीं श्राप देंगे: मनोज तिवारी

    उन्होंने कहा कि समस्याओं से परेशान लोग केजरीवाल को आशीर्वाद नहीं श्राप देंगे। संजय सिंह को समझना चाहिए कि कई मामले हैं जिसमें जमानत मिलने के बाद आरोपित को दोषी करार देकर आजीवन जेल की सजा मिली है। संजय सिंह  सभ्य भाषा की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। अदालत से संजय सिंह को अदालत से जमानत मिलने से स्पष्ट है आम आदमी पार्टी यह भ्रम फैला रही थी कि भाजपा के इशारे पर कार्रवाई हो रही है।

    ये भी पढ़ें- 'बीजेपी ने किया शराब घोटाला, कई बड़े नेता शामिल', AAP नेता संजय सिंह का बड़ा दावा

    comedy show banner
    comedy show banner