विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आरएसएस के पथ संचलन पर पथराव, आसपास के क्षेत्रों में तनाव के हालात

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Sat, 13 Jan 2018 05:15 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jan 2018 08:12 AM (IST)

राजस्थान के पाली में आरएसएस के पथ संचलन के दौरान हुए पथराव से आस-पास के क्षेत्रों में तनाव पैदा हो गया है।

आरएसएस के पथ संचलन पर पथराव, आसपास के क्षेत्रों में तनाव के हालात
आरएसएस के पथ संचलन पर पथराव, आसपास के क्षेत्रों में तनाव के हालात

जयपुर (जेएनएन)। राजस्थान के पाली में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के पथ संचलन के दौरान हुए पथराव के बाद माहौल गरमा गया। पाली जिला मुख्यालय के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में तनाव के हालात बने हुए है। शुक्रवार को संघ के स्वंयसेवकों ने पाली शहर में पथ संचलन किया था,इस दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों ने उन पर पत्थर फेंक दिए। इसके बाद दो समुदाय आमने-सामने हो गए।

शुक्रवार दोपहर बाद से पैदा हुए तनाव के हालात शनिवार को भी कायम रहे। दोनों समुदायों के लोग रूक-रूक कर नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार संघ के पथ संचलन के दौरान पत्थर फेंके जाने के बाद से उत्पन्न हुए तनाव के हालात को  नियंत्रित करने के लिए पास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया गया है। संघ के स्वयंसवेकों के साथ ही हिन्दुवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से पथ संचलन के दौरान पथराव करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शनिवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया।

वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शहर के कुछ स्थानों पर वाहनों में तोड़फोड़ की। मामले को बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दोनों पक्षों को शांत कराने के प्रयास में  जुटे हैं।  जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि पथराव करने वालों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को  शांत रहने के लिए कहा गया है। 

यह भी पढ़ें: पथ संचलन कर युवा शक्ति को दिया संगठित होने का संदेश

यह भी पढ़ें: समरसता संगम को 41 हजार स्वयंसेवकों का हुआ पंजीकरण