विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पथ संचलन कर युवा शक्ति को दिया संगठित होने का संदेश

By JagranEdited By:
Published: Fri, 12 Jan 2018 10:07 PM (IST)

बीसलपुर (पीलीभीत) : राष्ट्रीय स्वयं सेवक कार्यकर्ताओं ने शहर में संकल्प सिद्धि संचलन कर युवा श

पथ संचलन कर युवा शक्ति को दिया संगठित होने का संदेश
पथ संचलन कर युवा शक्ति को दिया संगठित होने का संदेश

बीसलपुर (पीलीभीत) : राष्ट्रीय स्वयं सेवक कार्यकर्ताओं ने शहर में संकल्प सिद्धि संचलन कर युवा शक्ति को संगठित होने का संदेश दिया। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आरएसएस कार्यकर्ता शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज प्रागंण में एकत्र हुए। जहां से उन्होंने संकल्प सिद्धि संचलन निकाला। जो बारह पत्थर चौराहा, बीसलपुर बस स्टैंड, कोतवाली रोड, मुख्य बाजार सहित प्रमुख मार्गो से होता हुआ विद्यालय परिसर में आकर सम्पन्न हो गया। इस मौके पर संघ के सहविभाग कार्यवाह भद्रपाल गंगवार ने कहा कि संघ देश के हित में निरन्तर निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। संघ के प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को भाग्यशाली समझे कि वह उस संगठन से जुड़े है जो समाज व राष्ट्र हित में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। विश्व का यह सबसे बड़ा संगठन है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह युवा हृदय सम्राट थे। हम सभी को उनके आदर्शो का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने 4 फरवरी को होने वाले संकल्प स्वयं सेवक सम्मेलन को पूरी तरह से सफल बनाने की अपील की। नगर संचालक ब्रह्मऔतार अग्रवाल, वेदप्रकाश गंगवार, सहनगर कार्यवाह रघुवंश कुमार तिवारी, अनिल कुमार शुक्ल, डॉ.रविशरण ¨सह चौहान, डॉ.सत्य प्रकाश, राजेंद्र प्रसाद, गोपाल श्रीवास्तव, हरप्रसाद, भगवान देव, टीकाराम, आलोक शुक्ल, वीरेंद्र पाठक, मुनीश मिश्र, छविलाल, रामकृपाल आदि संघ के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।