विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा में शामिल होंगे तेलंगाना के सीएम? सांसद का दावा- अगले शुभेंदु अधिकारी बनेंगे रेवंत रेड्डी

Published: Tue, 19 May 2026 12:53 PM (IST)

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। निजामाबाद के भाजपा सांसद ...और पढ़ें

रेवंत रेड्डी को लेकर सियासी अटकलें लगने लगी हैं (फोटो: पीटीआई)

रेवंत रेड्डी को लेकर सियासी अटकलें लगने लगी हैं (फोटो: पीटीआई)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को लेकर सियासी अटकलें लगने लगी हैं। शुरुआत पीएम मोदी की 'मुझसे ही जुड़ें' वाली टिप्पणी से हुई थी और अब भाजपा के एक सांसद ने भी रेवंत रेड्डी को लेकर चौंकाने वाला दावा कर दिया है।

निजामाबाद से भाजपा सांसद धर्मपुरी अरविंद ने दावा किया है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी अगले शुभेंदु अधिकारी बन सकते हैं। धर्मपुरी अरविंद ने दावा किया कि रेड्डी राजनीतिक पाला बदल सकते हैं।

'रेवंत रेड्डी पाला बदलेंगे'

भाजपा सांसद ने कहा कि रेवंत वैसे ही पाला बदलेंगे, जैसे बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने छह साल पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल होते समय किया था।

हालांकि उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री चुनकर गलती की है, क्योंकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज कर दिया गया। भाजपा सांसद ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को तेलंगाना में बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा।

इन कयासों को इसलिए भी बल मिल रहा है, क्योंकि अभी कुछ दिन पहले हैदराबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री से कहा था- 'आप जहां पहुंचना चाहते हैं, वहां नहीं पहुंच पाएंगे। अच्छा है कि मुझसे ही जुड़ें।'

यह भी पढ़ें- तेलंगाना नगर निगम चुनावों में कांग्रेस का दबदबा, रेवंत रेड्डी सरकार को मिली मजबूती