विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेलंगाना नगर निगम चुनावों में कांग्रेस का दबदबा, रेवंत रेड्डी सरकार को मिली मजबूती

Published: Sat, 14 Feb 2026 05:00 AM (IST)

तेलंगाना नगर निगम चुनावों में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है, जिससे रेवंत रेड्डी सरकार मजबूत हुई है। कांग्रेस ...और पढ़ें

ए रेवंत रेड्डी। (फाइल)

ए रेवंत रेड्डी। (फाइल)

HighLights

  1. कांग्रेस ने 1,300 से अधिक वार्डों पर जीत हासिल की।

  2. बीआरएस को लगभग 700 वार्ड और भाजपा को 275 मिले।

  3. भाजपा ने करीमनगर, निजामाबाद में बहुमत प्राप्त किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना में शुक्रवार को हुए नगर निगम चुनावों में ए रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार को कांग्रेस की शानदार जीत से और मजबूती मिली है। वहीं बीआरएस और भाजपा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

11 फरवरी को 116 नगर निगमों में हुए कुल 2,582 वार्डों में से कांग्रेस ने 1,300 से अधिक वार्ड जीते, जबकि बीआरएस लगभग 700 वार्ड और भाजपा को लगभग 275 वार्ड में जीत मिली है। सात नगर निगमों में हुए चुनावों में कांग्रेस ने तीन सीटें जीतीं और एक में आगे चल रही थी, जबकि भाजपा ने करीमनगर और निजामाबाद में बहुमत हासिल किया।

कोथागुडेम नगर निगम में कांग्रेस और सीपीआइ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। कई नगरपालिकाओं में त्रिशंकु परिणाम आने के बाद बहुमत से मामूली रूप से पीछे चल रही प्रमुख पार्टियों ने निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन हासिल करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। राज्यभर के 123 केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतदान की गिनती शुरू हुई, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)