विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'राहुल के पास झूठ बोलने में सुपर-डॉक्टरेट', परिसीमन को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भाजपा का पलटवार

Published: Sat, 28 Nov 2026 08:34 PM (IST)

बीजेपी ने राहुल गांधी पर परिसीमन विधेयक को लेकर गलत जानकारी फैलाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। 

बीजेपी नेता रवि शंकर प्रसाद और राहुल गांधी की तस्वीर (फोटो- सोशल मीडिया)

बीजेपी नेता रवि शंकर प्रसाद और राहुल गांधी की तस्वीर (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. बीजेपी ने राहुल गांधी पर परिसीमन विधेयक पर हमला बोला।

  2. राहुल गांधी पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया गया।

  3. रवि शंकर प्रसाद ने राहुल को 'हताश राजनीतिक नेता' कहा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी ने शनिवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी ने तीखी टिप्पणी तब की है जब इससे पहले राहुल गांधी ने परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की।

बीजेपी ने कांग्रेस नेता पर गलत जानकारी फैलाने और भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाने का इल्जाम लगाया।

राहुल पूरी तरह हताश

बीजेपी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद रवि शंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को "पूरी तरह से हताश राजनीतिक नेता" बताया और उन पर राजनीतिक अशांति पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

अराजकता में विश्वास करते हैं राहुल  

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी की टिप्पणियां एक ऐसे पूरी तरह से हताश राजनीतिक नेता को दर्शाती हैं, जिसने अपना संतुलन खो दिया है। उन्होंने कहा कि अब उनका व्यक्तित्व पूरी तरह से अराजक हो गया है। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ यह कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी अराजक हैं और अराजकता में विश्वास करते हैं।

झूठ बोलने में सुपर-डॉक्टरेट हासिल की

बीजेपी सांसद ने कांग्रेस नेता पर चुनावी गड़बड़ियों और संसद के प्रस्तावित विस्तार के बारे में झूठे दावे करने का आरोप भी लगाया। रवि शंकर ने कहा कि गांधी ने "झूठ बोलने में सुपर-डॉक्टरेट" हासिल कर ली है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस के शासनकाल में तीन बार परिसीमन (डिलिमिटेशन) किया गया था। क्या तब तानाशाही आ गई थी? तानाशाही तो तब आई थी जब उनकी दादी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट का केस हारने के बाद देश में आपातकाल (इमरजेंसी) लगा दिया था।

राहुल के आरोप पर उठाए सवाल

उन्होंने चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी के आरोपों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि जब कांग्रेस नेता की अपनी पार्टी और उनकी कई राज्य सरकारें इसी चुनावी प्रक्रिया के जरिए सत्ता में आई हैं, तो फिर वे इसी प्रक्रिया पर सवाल क्यों उठाते रहते हैं?

पीएम को फर्जी बताने पर जताया एतराज


रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि आज राहुल गांधी ने जो कुछ भी कहा है, हम उसका जवाब देंगे। वे 2024 के चुनाव को 'फर्जी' और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'फर्जी प्रधानमंत्री' कहते हैं, जबकि वे खुद, उनकी बहन और उनकी पार्टी की कई सरकारें इसी चुनावी प्रक्रिया के जरिए सत्ता में आई हैं। वे इस्तीफा क्यों नहीं दे देते? यह दोहरा मापदंड और पाखंड नहीं तो और क्या है?"

इमरजेंसी का भी किया जिक्र

बीजेपी नेता ने कांग्रेस नेता द्वारा सरकार की आलोचना का जवाब देने के लिए 'आपातकाल' (इमरजेंसी) का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी, भारत के लोकतंत्र को बदनाम करना बंद करें। भारतीय लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत हैं। ये सिर्फ संविधान में ही नहीं, बल्कि भारत की सभ्यता और संस्कृति में भी बसी हैं, जहां विपक्ष के विचारों का सम्मान किया जाता है। आपके DNA में आपातकाल बसा है, जब विपक्षी नेताओं की आवाज दबा दी गई थी और पत्रकारों तथा संपादकों को जेल में डाल दिया गया था।

एआई को सौंपें कोर्ट के 'नीरस' काम, 5.64 करोड़ लंबित मुकदमों पर चंद्रचूड़ ने जताई चिंता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।