विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धरने के लिए राजघाट जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल बोले- हमें प्रदर्शन से रोका जा रहा है

Published: Thu, 08 Oct 2026 03:41 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2026 03:50 PM (IST)

विपक्षी सांसद, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को जंतर-मंतर जाते समय हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। अब वे राजघाट जा रहे हैं।

विपक्षी सांसदों संग राजघाट जा रहे राहुल गांधी (फोटो- ANI)

विपक्षी सांसदों संग राजघाट जा रहे राहुल गांधी (फोटो- ANI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसद जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। करीब 2 घंटे बाद सबको रिहा कर दिया गया। अब राहुल गांधी विपक्षी सांसदों के साथ राजघाट जा रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं और हमें प्रदर्शन से रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हमारे लोगों को मारा गया और हमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन से रोका जा रहा है। हम राजघाट जा रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा, "करीब 300 सांसद शांतिपूर्ण धरना करना चाहते हैं, लेकिन पहले दिन हमें चुनाव आयोग के दफ्तर के पास रोका गया। फिर दूसरे दिन हमें जंतर-मंतर जाने से रोका गया और हमारे लोगों को मारा।

सच्चाई ये है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी करके देश को हाईजैक किया है। संविधान को नष्ट किया और वोट चोरी की है।"

हम शांति से बैठकर धरना देंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "हम सभी, यानी इंडी गठबंधन के सांसद, गांधी स्मारक जा रहे हैं। वहां हम धरना देंगे और शांति से बैठकर बस यही प्रार्थना करेंगे कि भाजपा सरकार, मोदी और शाह को सद्बुद्धि मिले। वे जो कर रहे हैं, वह देश के हित में नहीं है। चाहे वह वोट चोरी का मामला हो, देश में बढ़ती महंगाई हो या युवाओं की समस्या।"

किस लिए हो रहा धरना प्रदर्शन?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में विपक्ष गुरुवार को लगातार तीसरे दिन दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा है। कनॉट प्लेस के मोएट्स रेस्टोरेंट में लंच के बाद राहुल-प्रियंका गांधी कई विपक्षी सांसदों के साथ राजघाट के लिए निकल चुके हैं।

राजघाट पर कई कांग्रेस कार्यकर्ता पहले से पहुंचकर नारेबाजी कर रहे हैं और वहां पर भारी पुलिस बल भी तैनात है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के कनॉट प्लेस में पीएम मोदी के समर्थक को प्रदर्शनकारियों ने घेरा, मारपीट करने का लगा आरोप

यह भी पढ़ें- दिल्ली के कनॉट प्लेस में जुटे आरक्षण विरोधी प्रदर्शनकारी, दर्जनभर से ज्यादा हिरासत में