विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Gandhi: '17 साल का बच्चा अदनान आया और...' प्रियंका ने पहले ही भाषण में योगी सरकार को किन-किन मुद्दों पर घेरा?

Published: Fri, 13 Dec 2024 03:46 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2024 05:05 PM (IST)

Priyanka Gandhi speech in parliament संसद में पहले ही भाषण में प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार को घेरने का काम ...और पढ़ें

Priyanka Gandhi speech in parliament संसद में बरसीं प्रियंका। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)
Priyanka Gandhi speech in parliament संसद में बरसीं प्रियंका। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)

HighLights

  1. प्रियंका बोलीं- सब नहरू की जिम्मेदारी तो आपकी क्या जरूरत।
  2. पहले भाषण में यूपी के संभल हिंसा का भी मुद्दा उठाया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Priyanka Gandhi speech in parliament लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने आज पहली बार भाषण दिया। प्रियंका ने कहा कि वाद विवाद की संस्कृति हमारी दशकों पुरानी है। उन्होंने कहा कि इसी परंपरा से हमारा स्वतंत्रता संग्राम उभरा और आजादी की लड़ाई लड़ी गई।

उन्होंने कहा कि इस आजादी की लड़ाई में एक आवाज उठी और वो देश की आवाज थी जो आज हमारा संविधान है। प्रियंका ने इस दौरान यूपी की योगी सरकार को भी खूब घेरा।   

संभल हिंसा पर क्या बोलीं प्रियंका?

प्रियंका गांधी ने अपने पहले भाषण में यूपी के संभल हिंसा का भी मुद्दा उठाया। संविधान पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि एक 17 साल का बच्चा अदनान मेरे पास आया था, वो संभल हिंसा का पीड़िता था। उन्होंने कहा वो एक टेलर का बेटा था जो हर रोज अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जाते थे। 

अदनान को सपने देखने की ताकत संविधान ने दी

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि जब उसके पिता उन्हें स्कूल छोड़कर दुकान जाते हैं तो संभल में हिंसा हो जाती है। इसे देखकर वो घर वापस जाने लगते हैं और तभी पुलिस की गोली में उनकी जान चली गई। जब वो लड़का मिला तो उसने मुझसे बस यही कहा कि मेरे पिता मुझे डॉक्टर बनाना चाहते थे और मैं बनकर दिखाउंगा। प्रियंका ने कहा कि ये सपने देखने की ताकत भी संविधान ने ही दी है।

उन्नाव रेप पीड़िता का उठाया मुद्दा

प्रियंका गांधी ने यूपी के उन्नाव रेप कांड का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि 20 साल की लड़की से बार-बार रेप हुआ। जब वो लड़की अपनी लड़ाई लड़ने बाहर निकली तो उसे जलाकर मार डाला गया। उन्होंने कहा कि बेटी को पिता ने बताया कि उन्होंने उसे रोका भी था, लेकिन उसने कहा कि मैं अपनी लड़ाई लड़ूंगी। प्रियंका ने कहा कि लड़की को ये क्षमता संविधान ने ही दी है।

प्रियंका ने इसके साथ ही हाथरस में युवती की मौत और जबरन अंतिम संस्कार का मुद्दा भी उठाया और यूपी सरकार पर बरसीं।

यह भी पढ़ें- 'सब नेहरू की जिम्मेदारी तो आपकी क्या...', संसद में पहले भाषण में प्रियंका का BJP पर तंज, यूपी पर क्या बोलीं?

यह भी पढ़ें- Parliament: 'आप किसान के बेटे तो मैं मजदूर का...', राज्यसभा में धनखड़ और खरगे में हुई तीखी बहस; मचा हंगामा