विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सब नेहरू की जिम्मेदारी तो आपकी क्या...', संसद में पहले भाषण में प्रियंका का BJP पर तंज, यूपी पर क्या बोलीं?

Published: Fri, 13 Dec 2024 02:14 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2024 02:23 PM (IST)

Priyanka Gandhi first speech in Parliament रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लोकसभा में संविधान पर बहस की शुरुआत की। ...और पढ़ें

Priyanka Gandhi first speech in Parliament प्रियंका का पहला भाषण। (फोटो- पीटीआई)
Priyanka Gandhi first speech in Parliament प्रियंका का पहला भाषण। (फोटो- पीटीआई)

HighLights

  1. प्रियंका ने संभल और उन्नाव रेप कांड का मामला उठाया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Priyanka Gandhi first speech in Parliament लोकसभा में आज संविधान पर चर्चा हो रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बहस की शुरुआत करते हुए कांग्रेस पर खूब हमला बोला। इसके बाद जवाब देते हुए वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पहली बार संसद में भाषण दिया। प्रियंका ने भाजपा पर कई कटाक्ष भी किए।

सभी ने लड़ी आजादी की लड़ाई

प्रियंका ने संविधान पर बोलते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में हर वर्ग शामिल था। सभी ने आजादी की लड़ाई लड़ी और उसमें एक आवाज भी उभरकर आई, जो देश की आवाज बनी और वो आवाज हमारा संविधान है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि ये सिर्फ एक दस्तावेज नहीं है। इसके लिए बाबा साहब आंबेडकर, मौलाना आजाद और जवाहरलाल नेहरू समेत कई बड़े नेताओं ने संविधान को बनाने में सालों काम किया। 

अगर संविधान सरकार बना सकता तो झुका भी सकता 

प्रियंका ने कहा कि हमारे संविधान ने अभिव्यक्ति और आकांक्षा की वो ज्योत है जो हर हिंदुस्तानी के दिल में जलती है। उन्होंने कहा कि संविधान में अपने हक की आवाज उठाने की क्षमता है। संविधान ने ही हर किसी को अधिकार दिया कि वो सरकार बना भी सकता है और बदल भी सकता है और सत्ता को उसके सामने झुकना ही पड़ेगा। 

उन्नाव रेप पीड़िता पर भी बोलीं प्रियंका

प्रियंका ने उन्नाव रेप कांड का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि 20 साल की लड़की अपनी लड़ाई लड़ रही थी, लेकिन उसे जलाकर मार डाला गया। उन्होंने कहा कि बेटी को पिता ने रोका भी था, लेकिन उसने कहा कि मैं अपनी लड़ाई लड़ूंगी। प्रियंका ने कहा कि लड़की को ये क्षमता उसे संविधान ने ही दी है।

संभल हिंसा पर क्या बोलीं प्रियंका?

प्रियंका गांधी ने अपने पहले भाषण में यूपी के संभल हिंसा का भी मुद्दा उठाया। संविधान पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि एक 17 साल का बच्चा अदनान मेरे पास आया था, वो संभल हिंसा का पीड़िता था। उन्होंने कहा वो एक टेलर का बेटा था जो हर रोज अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जाते थे। 

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि जब उसके पिता छोड़ने जा रहे थे, तो संभल में हिंसा हुई और पुलिस की गोली में उनकी जान चली गई। जब वो लड़का मिला तो उसने मुझसे बस यही कहा कि मेरे पिता मुझे डॉक्टर बनाना चाहते थे और मैं बनकर दिखाउंगा। प्रियंका ने कहा कि ये सपने देखने की ताकत भी संविधान ने ही दी है।