मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय के Statehood Day पर पीएम ने दी बधाई
उत्तार पूर्व के राज्यों मणिपुर मेघालय और त्रिपुरा को आज के दिन ही राज्य का दर्जा दिया गया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। उत्तर पूर्व (North East) के राज्यों मणिपुर (Manipur), त्रिपुरा (Tripura) और मेघालय (Meghalaya) के Statehood Day पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंगलवार को अपनी शुभकामनाओं के साथ यहां के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने इस मौके पर अपने ट्वीटर हैंडल (Twitter Handle) से अलग- अलग तीनों राज्यों की जनता को अपना संदेश दिया है। इन तीन राज्यों की स्थापना के 21 जनवरी को 48 साल पूरे हुए। मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को अधिनियम 1971 के अंतर्गत वर्ष 1972 के 21 जनवरी को राज्य का दर्जा दिया गया था।
बधाई संदेश में प्रधानमंत्री ने तीनों राज्यों की विशेषता का भी उल्लेख किया है। त्रिपुरा को दिए गए अपने संदेश में उन्होंने कहा, ‘त्रिपुरा के भाईयों एवं बहनों को स्टेटहुड डे पर शुभकामनाएं। हमें त्रिपुरा की परंपराओं व राष्ट्र के विकास में उसके योगदान पर गर्व है। यहां के लोग अपने मेहनती स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। मैं त्रिपुरा के नागरिकों की निरंतर समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।’
मेघालय के लोगों को उनके स्टेटहुड डे पर शुभकामना संदेश में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘मेघालय की जनता को उनके दयालु और परोपकारी स्वभाव के लिए जाना जाता है। खेल, संगीत से लेकर प्रकृति संरक्षण तक यहां काफी कुछ सीखने को है। आने वाले सालों में मेघालय की प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं।’
इसके साथ ही उन्होंने मणिपुर के स्टेटहुड डे पर भी यहां की जनता को अपनी ओर से शुभकामना संदेश देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा, ‘बेहतरीन राज्य की जनता को मेरी शुभकामनाएं। मणिपुर अपनी जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। मणिपुर के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन काम किया है। प्रार्थना है कि आने वाले सालों में राज्य प्रगति करे।’
यह भी पढ़ें: दिल्ली को मिले पूर्ण राज्य का दर्जा, पूरे देश में लागू हो शराबबंदीः नीतीश कुमार
गोवा यूनिवर्सिटी के पास अफगान स्टूमडेंट की हत्यार, एक गिरफ्तार