विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'...घोर मोदी विरोध', पीएम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- मुझे गाली देना ही इनका एजेंडा

Published: Fri, 16 Feb 2024 12:15 PM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2024 12:17 PM (IST)

लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी एक बार फिर कांग्रेस पर बरसे हैं। राजस्थान में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने कई परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले पूरे देश में होने वाले बड़े-बड़े घोटालों आए दिन होने वाले बम धमाकों की चर्चा रहती थी। लोग सोचते थे कि उनका और देश का क्या होगा।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा वार किया है
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा वार किया है

डिटिजल डेस्क, नई दिल्ली। पीएम मोदी ने राजस्थान को बड़ी सौगात दी। उन्होंने शुक्रवार को 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान की जनता को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के साथ एक बहुत बड़ी समस्या यह है कि वह दूरगामी सोच के साथ सकारात्मक नीतियां नहीं बना सकती। कांग्रेस न भविष्य को भांप सकती है और न ही भविष्य के लिए उसके पास कोई रोडमैप है।

बिजली व्यवस्था के लिए बदनाम रहता था देश

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की इसी सोच की वजह से भारत अपनी बिजली व्यवस्था के लिए बदनाम रहता था। पूरे देश में कई-कई घंटों तक अंधेरा हो जाता था। बिजली के अभाव में कोई भी देश विकसित नहीं हो सकता। हमने सरकार में आने के बाद देश को बिजली की चुनौतियों से निकालने पर ध्यान दिया।

2014 से पहले पूरे देश में होने वाले बड़े-बड़े घोटालों, आए दिन होने वाले बम धमाकों की चर्चा रहती थी। लोग सोचते थे कि उनका और देश का क्या होगा। कांग्रेस के राज में चारों तरफ तब यही माहौल था, लेकिन आज हम विकसित भारत, विकसित राजस्थान की बात कर रहे हैं। जब मैं विकसित भारत की बात करता हूं, तो ये केवल शब्द भर नहीं है, ये केवल भाव भर नहीं है। ये हर परिवार का जीवन समृद्ध बनाने का अभियान है, ये गरीबी को जड़ से मिटाने का अभियान है, ये युवाओं के लिए अच्छे रोजगार बनाने का अभियान है, ये देश में आधुनिक सुविधाएं बनाने का अभियान है।

मोदी को गाली देना कांग्रेस का एजेंडा

पीएम ने कहा कि मोदी को गाली देना ही कांग्रेस का एजेंडा है। जो मोदी को जितनी ज्यादा गाली दे सकता है उसे ये उतने जोर से गले लगाते हैं। मोदी कुछ भी करे, कुछ भी कहे ये उसका विरोध ही करेंगे चाहे उसमें देश का नुकसान ही क्यों न हो। कांग्रेस के पास एक ही एजेंडा है- 'मोदी विरोध', घोर मोदी विरोध।'

ये भी पढ़ें:

'कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज किए गए, आयकर विभाग ने 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी', अजय माकन का बड़ा आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।