यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज किए गए, आयकर विभाग ने 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी', अजय माकन का बड़ा आरोप
कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर कई गंभीर ...और पढ़ें

HighLights
- अजय माकन ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
- बोले- देश में लोकतंत्र फ्रीज
एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन का कहना है कि हमें कल जानकारी मिली कि हम जो चेक जारी कर रहे हैं, बैंक उसका सम्मान नहीं कर रहे हैं। आगे की जांच करने पर हमें पता चला कि यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के खाते भी सीज कर दिए गए हैं।
#WATCH | Congress Treasurer Ajay Maken says "We got information yesterday that banks are not honouring the cheque we are issuing. On further investigation, we got to know that the Youth Congress bank accounts have been frozen. The accounts of the Congress party have also been… pic.twitter.com/JsZL1FEy9d
— ANI (@ANI) February 16, 2024
माकन ने आगे कहा कि इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की वसूली मांगी। हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है। चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले जब विपक्ष के खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है।
वहीं, अजय माकन ने आरोप लगाते हुए कहा कि आयकर विभाग ने 'मामूली आधार' पर कांग्रेस के 4 मुख्य बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं।
साथ ही 210 करोड़ की पेनल्टी भी लगायी है क्योंकि 2018-19 की रिटर्न फाइल करने में 45 दिन की देरी हुई थी।
हमारे पास खर्च करने के लिए नहीं हैं पैसे- माकन
कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि अभी हमारे पास खर्च करने, बिजली बिल भरने, अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। हर चीज पर असर पड़ेगा, सिर्फ न्याय यात्रा ही नहीं बल्कि सभी राजनीतिक गतिविधियों पर असर पड़ेगा।
#WATCH | Congress Treasurer Ajay Maken says "Right now we don't have any money to spend, to pay electricity bills, to pay salaries to our employees. Everything will be impacted, not only Nyay Yatra but all political activities will be impacted..." pic.twitter.com/61xILbtuVZ
— ANI (@ANI) February 16, 2024
यह भी पढ़ें- PMLA: जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को डिटेक्ट हुआ कैंसर, इलाज के लिए मांगी कोर्ट से जमानत
