यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हाथ में भगवान जगन्नाथ की पेंटिग लिए रैली में खड़ी थी बच्ची, PM मोदी की पड़ी नजर तो सुरक्षा अधिकारी को दिए निर्देश और फिर..
पश्चिम बंगाल की रैली में एक बच्ची के साथ पीएम मोदी का बेहद ही प्यारा पल कैद किया गया। तमिलनाडु ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के आरामबाग की हालिया यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक दिल जीतने वाला वीडियो सामने आया है। इन दिनों पीएम मोदी न केवल अपने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए सुर्खियों में रहे, बल्कि बच्चों के प्रति उनका प्यार भी देखने को मिला।
दरअसल, पीएम मोदी ने शुक्रवार को आरामबाग में 7,200 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया। एक रैली में भारी भीड़ के बीच पीएम मोदी की नजर एक बच्ची पर पड़ी जिसके हाथ में भगवान जगन्नाथ की पेंटिग थी। ये पेंटिग हाथ से बनाई हुई थी और वह बच्ची बार-बार अपनी पेंटिग पीएम मोदी की ओर दिखाने की कोशिश कर रही थी।
He pays attention to every minute detail.
— K.Annamalai (@annamalai_k) March 2, 2024
That’s why he is special, That’s why he is beloved.
Our Hon PM Thiru @narendramodi avl. pic.twitter.com/hcxU3OQFK1
देखें ये प्यारा वीडियो
जनसभा में खड़ी इस बच्ची के पेंटिग पर पीएम मोदी की नजर पड़ी तो उन्होंने प्रोटोकॉल से हटकर तुरंत सुरक्षा अधिकारी को वो पेंटिग लाने का निर्देश दिया। बता दें कि पीएम मोदी ने बच्ची की पेंटिग लेने के लिए थोड़ी देर के लिए अपनी जनसभा को बीच में ही रोक दिया। भगवान जगन्नाथ की पेंटिग जैसे ही पीएम मोदी के पास पहुंची उन्होंने उसे तुरंत उस बच्ची की ओर दिखाकर धन्यवाद किया।
तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शेयर की वीडियो
तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई द्वारा अपने X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की गई वीडियो में इस पल को देखा जा सकता है, जिसमें पीएम मोदी एक सुरक्षा अधिकारी से पेंटिंग को उनके पास लाने के लिए कहते हैं। वो पेंटिग पीएम मोदी के पास पहुंची तो उन्होंने तुरंत बच्ची का धन्यवाद किया।
कौन सी थी पेंटिग?
यह पल न सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता बल्कि उनके सुलभ व्यक्तित्व को भी उजागर करता है। छोटी लड़की की पेंटिंग को स्वीकार करके, पीएम मोदी ने विनम्रता को पेश किया जो अक्सर उच्च पदस्थ अधिकारियों में दिखाई नहीं देता है। यह पेंटिग भगवान जगन्नाथ की थी। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पेंटिंग को स्वीकार करना भारतीय जनता की विविध परंपराओं और अभिव्यक्तियों के प्रति सम्मान की याद दिलाता है।
