Rewari City Council Election: लालू प्रसाद यादव की बेटी अनुष्का राव को नहीं, विक्रम यादव का मिला कांग्रेस का टिकट
कांग्रेस पार्टी ने काफी सोच-विचार करके पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के भतीेजे रणविजय यादव की धर्मपत्नी विक्रम यादव को प्रधान पद का टिकट दिया गया है। विक्रम यादव के पति रणविजय यादव तहसीलदार के पद पर तैनात हैं।
रेवाड़ी [अमित सैनी]। रेवाड़ी नगर परिषद प्रधान पद चुनाव के लिए अटकलों पर विराम देते हुए कांग्रेस ने विक्रम यादव को मैदान में उतारा है। पहले इस पद के लिए चुनाव के लिए बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी और रेवाड़ी से विधायक चिरंजीव राव की पत्नी अनुष्का राव को उतारने की चर्चा जोरों पर थी, लेकिन अंत में विक्रम यादव के नाम पर मुहर लगी है। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक. रेवाड़ी नगर परिषद प्रधान पद के लिए कांग्रेस ने भी अपनी टिकट की घोषणा कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने काफी सोच-विचार करके पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के भतीेजे रणविजय यादव की धर्मपत्नी विक्रम यादव को प्रधान पद का टिकट दिया गया है। विक्रम यादव के पति रणविजय यादव तहसीलदार के पद पर तैनात हैं।
बता दें कि कैप्टन अजय सिंह यादव परिवार की बहू विक्रम यादव ने विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी। बताया जा रहा है कि विक्रम यादव लंबे समय से नगर परिषद प्रधान पद की तैयारी में जुटी हुईं थी, जिसके चलते उनका पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव से मनमुटाव भी चल रहा था। अब कैप्टन अजय सिंह यादव की सिफारिश पर ही विक्रम यादव को कांग्रेस का टिकट मिला है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने इस टिकट के सहारे एक बार फिर से परिवार को एकजुट करने का काम किया है।
बता दें कि कुछ समय पहले इस पद पर चुनाव के लिए कैप्टन अजय सिंह यादव की बहू और चिरंजीव राव की पत्नी अनुष्का राव का नाम आगे था। बताया जा रहा है कि बहू के स्थान पर बेटी को तरजीह देते हुए कैप्टन अजय सिंह यादव ने विक्रम यादव को इस सीट पर चुनाव के लिए उतारा है। चिरंजीव राव पहले से ही रेवाड़ी सीट से विधायक हैं, ऐसे में पत्नी अनुष्का राव के चुनाव लड़ने से परिवार में फूट पड़ सकती थी। शायद इसी फूट को बचाने और परिवार को एकजुट रखने से मकसद से विक्रम यादव को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया गया है।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो