Move to Jagran APP

रेवाड़ी जिला भाजपा अध्यक्ष बने हुकुम सिंह, आधा दर्जन नेताओं के ऊपर मिली तरजीह

हुकम सिंह के पक्ष में सबसे बड़ी बात यह है कि उनके विरोधी सबसे कम हैं। उन्हें संगठन का सिपाही माना जाता है।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2020 08:46 AM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2020 09:23 AM (IST)
रेवाड़ी जिला भाजपा अध्यक्ष बने हुकुम सिंह, आधा दर्जन नेताओं के ऊपर मिली तरजीह
रेवाड़ी जिला भाजपा अध्यक्ष बने हुकुम सिंह, आधा दर्जन नेताओं के ऊपर मिली तरजीह

रेवाड़ी [महेश कुमार वैद्य]। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कई जिलों के साथ रेवाड़ी जिला प्रधान का नाम भी तय कर दिया है। आधा दर्जन नेताओं को पछाड़ते हुए हुकुम सिंह ने बाजी मारी है। इसी के साथ हुकुम सिंह रेवाड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष बन चुके हैं। पार्टी के अधिकांश वरिष्ठ पदाधिकारी हुकम सिंह कोसली के नाम पर सहमत थे, मगर घोषणा से पहले कुछ भी उलटफेर संभव था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ नेता विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के नाम पर भी विचार कर रहे थे, लेकिन फैसला हुकुम सिंह के पक्ष में गया।

loksabha election banner

जिला महामंत्री प्रीतम चौहान व अमित यादव, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओपी ग्रोवर के बेटे व संघ के पुराने कार्यकर्ता सुनील ग्रोवर, बलजीत यादव, रत्नेश बंसल व अजय पटौदा के नाम अभी भी चर्चा में थे। रेवाड़ी भाजपा जिलाक्ष्यक्ष बनने के इच्छ़ुक कुछ लोग जहां वरिष्ठ नेताओं के यहां हाजिरी लगा चुके थे, वहीं कुछ बिना अधिक भाग-दौड़ के पद की उम्मीद में थे।

हुकम सिंह के पक्ष में सबसे बड़ी बात यह है कि उनके विरोधी सबसे कम हैं। उन्हें संगठन का सिपाही माना जाता है। उन्हें न राव इंद्रजीत सिंह खेमे से परहेज है न राव विरोधी खेमे से। किसान माेर्चा सहित कई जिम्मेदारियां निभाई हैं। सतीश खोला भी जिला प्रधान की दूसरी पारी के इच्छुक थे, मगर कुछ वरिष्ठ नेताओं को उनके नाम पर एतराज था। बतौर जिला महामंत्री अमित यादव व प्रीतम सिंह की दावेदारी भी मजबूत थी। 

बता दें कि महेंद्रगढ़ जिला भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा का हिस्सा है। अलग लोकसभा क्षेत्र होने के कारण गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के रेवाड़ी जिले में यादव पर ही पार्टी के दांव लगाने की संभावना सबसे अधिक है। अटकलों पर जल्दी ही विराम लगने की संभावना है। गौरतलब है कि रेवाड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद हुकुम सिंह अब जल्द ही और सक्रिय नजर आने वाले हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.