Move to Jagran APP

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने फिर दिया विवादित बयान, विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा कोई व्यक्ति राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में न बोलने की सभ्यता है न संस्कार और न ही देश भक्ति है। मैं कहती हूं कि देश भक्ति आएगी भी कहां से जब दो-दो देश की सदस्यता लेकर रहेंगे।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 11:40 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 06:50 AM (IST)
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने फिर दिया विवादित बयान, विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा कोई व्यक्ति राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

भोपाल, राज्‍य ब्‍यूरो। भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के रविवार को दिए गए एक बयान ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचीं साध्वी ने कांग्रेस द्वारा चीन के मामले में खड़े किए जा रहे सवाल पर मीडिया से कहा कि विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा कोई भी व्यक्ति राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता। चाणक्य ने कहा था कि इस भूमि का पुत्र ही देश की रक्षा कर सकता है। यहां साध्वी का इशारा सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर था। 

loksabha election banner

बोलीं- दो-दो देश की सदस्यता लेने वाले राष्ट्र भक्त नहीं हो सकते

साध्वी प्रज्ञा यहीं नहीं रकी बल्कि उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी में न बोलने की सभ्यता है न संस्कार और न ही देश भक्ति है। मैं कहती हूं कि देश भक्ति आएगी भी कहां से, जब दो-दो देश की सदस्यता लेकर रहेंगे।' इसके अलावा सांसद ने कहा कि चीन से निपटने के लिए देश तैयार है। केंद्र सरकार चीन को पूरी ताकत से जवाब देगी। भारत की एक इंच जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता।

चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान समेत अन्य कई देशों का उदय ही भारत से हुआ है। भारत का पराक्रम व इतिहास पूरा विश्व जानता है। जो देश भारत को आंख दिखा रहे हैं, उनकी हमारे देश के वीरों के सामने कोई हैसियत ही नहीं है। सालों पहले चीन ने जो छल हमारे देश के साथ किया था, उसका जवाब अब दिया जाएगा।

दिग्विजय पर साधा था निशाना 

दिग्विजय सिंह पर साधते हुए जनवरी के महीने में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह की ओर से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जाकिर नाइक से समर्थन मांगने के बयान में कोई सत्यता नहीं है। जिसने भगवा को आतंकवाद कहा, भोपाल की जनता ने उसे सजा दे दी। साध्वी ने नाम लिए बिना कहा कि जो भगवा को आंतकवाद कहते हैं, उनकी वंशावली बता दूं तो लोग उनको राजा कहना बंद कर देंगे। वे कुछ न कुछ विवादित बोलते रहते हैं। मैं ठाकुर हूं, इसलिए दूसरे ठाकुर के बारे में सब जानती हूं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.