विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumtaz Patel: 'मैं माफी मांगती हूं...' AAP को भरूच लोकसभा सीट मिलने पर मुमताज पटेल ने क्यों कहा ऐसा?

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Published: Sat, 24 Feb 2024 01:09 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 24 Feb 2024 01:16 PM (GMT+05:30)

Bharuch Lok Sabha Seat गुजरात में INDI गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। कांग्रेस पार्टी 24 ...और पढ़ें

AAP को भरूच लोकसभा सीट मिलने पर बोलीं मुमताज पटेल (फोटो इंस्टाग्राम @mumtazpatels)
AAP को भरूच लोकसभा सीट मिलने पर बोलीं मुमताज पटेल (फोटो इंस्टाग्राम @mumtazpatels)

HighLights

  1. AAP को मिली गुजरात की भरूच लोकसभा सीट
  2. भरूच लोकसभा सीट को लेकर अहमद पटेल के परिवार ने जताई नाराजगी
  3. भरूच सीट पर पटेल परिवार की भावनाओं को समझेगी पार्टी- फैसल अहमद

एएनआई, नई दिल्ली। Bharuch Lok Sabha Seat: गुजरात की 26 लोकसभा सीटों को लेकर INDI गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। गुजरात की 24 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, जबकि दो सीटों पर AAP अपने उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि, अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने गुजरात की एक सीट AAP को दिए जाने पर प्रतिक्रिया दी है।

क्या बोलीं मुमताज पटेल?

मुमताज पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर समर्थकों से माफी मांगी है। उन्होंने लिखा- गठबंधन में भरूच लोकसभा सीट सुरक्षित नहीं कर पाने के लिए हमारे जिला कैडर से गहराई से माफी मांगती हूं। मैं आपकी निराशा साझा करती हूं, हम सब मिलकर कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए फिर से एकजुट होंगे। हम अहमद पटेल की 45 साल की विरासत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।'

भरूच सीट को लेकर जताई नाराजगी

गुजरात की भरूच सीट आप को मिलने पर दिवंगत अहमद पटेल के बेटे फैसल अहमद पटेल ने भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मैं और मेरी पार्टी के कार्यकर्ता खुश नहीं हैं और हम चाहते थे यह निर्णय नहीं लिया जाएगा, लेकिन अगर आलाकमान चाहेगा तो हम इसका पालन करेंगे।

उन्होंने कहा कि मैं एक बार फिर से आलाकमान से बात करूंगा। अभी नामांकन दाखिल करने और चुनाव में काफी समय है। गांधी परिवार मेरा भी परिवार है। मेरा विश्वास है कि वे इस सीट से जुड़ी पटेल परिवार की भावनाओं को समझेंगे।

यह भी पढ़ें- AAP-कांग्रेस में हो गई डील, दिल्ली-हरियाणा और गुजरात में इन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे दोनों दल; देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें- दिल्ली-हरियाणा समेत पांच राज्यों में कांग्रेस-AAP का गठबंधन लड़ेगा चुनाव, सीटों का हुआ एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।