Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-हरियाणा समेत पांच राज्यों में कांग्रेस-AAP का गठबंधन लड़ेगा चुनाव, सीटों का हुआ एलान

    Lok Sabha Elections 2024 लोकसभा चुनाव से पहले INDI गठबंधन की आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच पांच राज्यों के लिए गठबंधन का एलान किया गया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) सात लोकसभा सीटों और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही हरियाणा की 10 में से 9 पर कांग्रेस और एक सीट पर आप लड़ेगी।

    By Agency Edited By: Mohd Faisal Updated: Sat, 24 Feb 2024 11:45 AM (IST)
    Hero Image
    Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस-AAP की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस (फोटो एएनआई)

    एएनआई, नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले INDI गठबंधन की आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच पांच राज्यों के लिए गठबंधन का एलान किया गया।

    कांग्रेस और AAP के बीच बनी सहमति

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी चार सीटों पर लड़ेगी। इनमें नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली शामिल है। इसके अलावा कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ेगी, जिनमें चांदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट और नॉर्थ वेस्ट सीट शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में ये रहेगा सीटों का फॉर्मूला

    इसके अलावा हरियाणा की 10 में से 9 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, जबकि एक सीट पर आप चुनाव लड़ेगी।

    गोवा और गुजरात पर बनी बात

    कांग्रेस और AAP ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि गोवा में यह तय हुआ कि कांग्रेस दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा गुजरात में 26 लोकसभा सीटें में से कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी और दो सीटों पर AAP उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: कांग्रेस की उम्मीदों को फिर लगा तगड़ा झटका, बंगाल की सभी 42 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी TMC

    यह भी पढ़ें- 'हमने ममता बनर्जी को पहली बार सांसद बनाया', बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने के एलान पर कांग्रेस ने TMC को याद दिलाई ये बात