Move to Jagran APP

कभी कांग्रेस का पक्ष रखते थे ये नेता... अब इन दलों की बने आवाज; फेहरिस्त में पूनावाला से लेकर गौरव तक

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से नेताओं के पलायन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है । तेजतर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कांग्रेस को टाटा-बाय-बाय बोल दिया है। कांग्रेस छोड़ने से पहले गौरव वल्लभ ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दो पन्नों की चिट्ठी भी लिखी जिसमें उन्होंने पार्टी छोड़ने के कारणों के बारे में भी बताया।

By Sonu Gupta Edited By: Sonu Gupta Published: Thu, 04 Apr 2024 06:48 PM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2024 06:48 PM (IST)
कभी कांग्रेस का अवाज हुआ करते थे ये नेता।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से नेताओं के पलायन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत मध्य प्रदेश के कई कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो गए। वहीं, गुजरात, असम, महाराष्ट्र और केरल के भी कई नेता कांग्रेस को दरकिनार कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के एक के बाद एक कई बड़े नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला अभी भी थमता नहीं दिख रहा है।

loksabha election banner

गौरव वल्लभ ने कांग्रेस को कहा अलविदा

बॉक्सर विजेंदर सिंह के कांग्रेस छोड़े हुए अभी 24 घंटे नहीं बीते थे, उससे पहले तेजतर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कांग्रेस को टाटा-बाय-बाय बोल दिया। कांग्रेस छोड़ने से पहले गौरव वल्लभ ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दो पन्नों की चिट्ठी भी लिखी, जिसमें उन्होंने पार्टी छोड़ने के कारणों के बारे में भी बताया।

2022 में भाजपा के हुए थे जयवीर शेरगिल

मालूम हो कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस की आवाज माने जाने वाले गौरव वल्लभ अब भाजपा के लिए मुखर होकर बोलते नजर आएंगे। यह पहला मौका नहीं है, जब कांग्रेस के लिए आवाज उठाने वाले नेताओं का कांग्रेस से मोहभंग हुआ हो। इससे पहले जयवीर शेरगिल, शहजाद पूनावाला, रीता बहुगुणा जोशी और प्रियंका चतुवेर्दी शामिल हैं। कांग्रेस के साथ एक दशक बिताने और मीडिया पैनलिस्ट के रूप में अपनी सेवा देने का बाद शेरगिल साल 2022 में भाजपा में शामिल हो गए।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं शहजाद पूनावाला

शहजाद पूनावाला साल 2017 में उस समय सुर्खियों में आएं, जब उन्होंने कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों को दिखावा करार दिया और पार्टी छोड़ दी। वह कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में आने के बाद भगवा पार्टी ने पूनावाला को अपना प्रवक्ता नियुक्त कर दिया। भाजपा ने उन्हें 2021 में राष्ट्रीय राजधानी के लिए अपने सोशल मीडिया विंग का प्रभारी भी घोषित कर दिया।

रोहन गुप्ता

लोकसभा चुनाव से पहले रोहन गुप्ता ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची में शामिल थे। मालूम हो कि कांग्रेस ने रोहन गुप्ता को अहमदाबाद पूर्व सीट से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। रोहन ने पार्टी अध्यक्ष खरगे को लिखे अपने इस्तीफे में कांग्रेस पार्टी के  वरिष्ठ नेताओं पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।

प्रियंका चतुर्वेदी

पूर्व कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी कभी राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी की जानी मानी आवाज हुआ करती थीं। हालांकि, उन्होंने साल 2019 में कांग्रेस को अलविदा बोल शिवसेना में शामिल हो गई। चतुर्वेदी जब शिवसेना में शामिल हुईं थी, उस समय पार्टी का विभाजन नहीं हुआ था।

रीता बहुगुणा जोशी

रीता बहुगुणा जोशी साल 2016 में कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुईं। भाजपा में शामिल होने से पहले जोशी यूपी कांग्रेस प्रमुख थी। वहीं, रीता बहुगुणा जोशी के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने साल 2017 के उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश किया।

गौरव वल्लभ ने लगाए हैं कांग्रेस पर आरोप

गौरव वल्लभ भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को लिखे अपने दो पन्नों की चिट्ठी में कहा कि कांग्रेस पार्टी अब दिशाहीन हो गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अब पार्टी में नए आइडिया लाने वाले युवाओं की कद्र नहीं है और न ही बौद्धिक लोगों का सम्मान होता है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का राम मंदिर के मुद्दे पर स्टैंड गलत था और वो सनातन का विरोध नहीं सह सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः 'पांच ट्रिलियन में कितने 0' पूछकर उड़ाए थे संबित पात्रा के होश, क्यों हुआ गौरव वल्लभ का कांग्रेस से मोहभंग?

यह भी पढ़ेंः Gourav Vallabh joins BJP: कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, गौरव वल्लभ ने थामा भाजपा का दामन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.