विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'वो बोलते हैं तो उनकी पार्टी के ही नेता डर जाते', जॉर्ज सोरोस का नाम लेकर राहुल गांधी पर बरसे किरेन रिजिजू

Published: Sun, 24 Aug 2025 01:06 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर भारत विरोधी ताकतों के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

रिजिजू का राहुल गांधी पर हमला भारत विरोधी ताकतों से हाथ मिलाने का आरोप।
रिजिजू का राहुल गांधी पर हमला भारत विरोधी ताकतों से हाथ मिलाने का आरोप।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कि वह बेहद खतरनाक रास्ते पर चल रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के नेता भारत विरोधी जॉर्ज सोरोस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष के तमान षड्यंत्रों के बावजूद पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है।

किरेन रिजिजू ने राहुल पर साधा निशाना

बता दें कि समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जॉर्ज सोरोस का कहना है कि भारत सरकार को अस्थिर करने के लिए एक ट्रिलियन डॉलर रखे गए हैं। कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और कई वामपंथी संगठनों में बैठी भारत विरोधी खालिस्तान ताकतें देश के खिलाफ काम करने की साजिश रच रही हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं और देश को कमजोर कर रहे हैं। यह बहुत चिंताजनक है। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में कोई भी देश को अस्थिर नहीं कर सकता।

हारने के बाद सरकार और संस्थानों पर हमला करती है कांग्रेस

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी कांग्रेस चुनाव जीतने में नाकाम रही, उसने भारत विरोधी समूहों के साथ मिलकर काम किया। जब कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पाती, तो वे और भारत विरोधी ताकतें मिलकर सरकार और संस्थानों पर हमला करना शुरू कर देती हैं ताकि जनता का इस देश की संस्थाओं से विश्वास उठ जाए। वे बार-बार कहते रहे हैं कि न्यायपालिका और चुनाव आयोग बिक चुके हैं, ताकि उन्हें कमजोर किया जा सके।

अस्थिरता पैदा करने का काम कर रहा विपक्ष

किरेन रिजिजू ने कहा कि देश में इस तरह की हरकतें अस्थिरता पैदा करने के इरादे से की जाती हैं। जब वे देश और सरकार की विश्वसनीयता को कमजोर करने की साजिश रचते हैं, तो उसका नतीजा आंदोलन के रूप में निकलता है। वे वामपंथी मानसिकता से काम कर रहे हैं।

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वह संसद में बोलते हैं, तो उनकी पार्टी के सांसद असहज हो जाते हैं और उन्हें डर लगता है कि वह कुछ अनापःशनाप ना बोल दें। जिसके बाद पार्टी को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

अपनी पार्टी के सदस्यों का बात नहीं सुनते राहुल

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी के सदस्यों की बात भी नहीं सुनते हैं। किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी कुछ बोलते हैं, उनके सारे सांसद बहुत असहज हो जाते हैं। वो डरते हैं ये अनापशनाप बातें करेंगे, उसका नुकसान पार्टी को भुगतना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: 'सुर्खियों में रहने के लिए राहुल गांधी...', केंद्रीय मंत्री का निशाना; कहा- कांग्रेस के लोग खुद उनकी बातें नहीं समझते

यह भी पढ़ें: 'पीएम मोदी ने खुद को भी छूट देने से किया इनकार', मंत्रियों को बर्खास्त करने वाले बिल पर रिजिजू का बड़ा बयान