विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'वो राम मंदिर पर बम गिरा सकते हैं और मुसलमानों पर... ', कांग्रेस विधायक के विवादित बयान पर मचा सियासी बवाल

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 26 Sep 2023 10:09 AM (IST)

कांग्रेस के विधायक बीआर पाटिल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए एक विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आगामी ...और पढ़ें

कर्नाटक के विधायक बीआर पाटिल का राम मंदिर को लेकर दिए एक विवादित टिप्पणी का वीडियो हुआ वायरल।(फोटो: Video Grab)
कर्नाटक के विधायक बीआर पाटिल का राम मंदिर को लेकर दिए एक विवादित टिप्पणी का वीडियो हुआ वायरल।(फोटो: Video Grab)

HighLights

  1. भाजपा राम मंदिर पर हमला कर सकती है: बीआर पाटिल
  2. बीआर पाटिल का एक वीडियो भाजपा कर्नाटक ने किया वायरल
  3. कर्नाटक में कुल 28 लोकसभा सीटें हैं

बेंगलुरु, एएनआई।  BR Patil on Ram Mandir। अगले साल यानी साल 2024 में राम मंदिर का उद्घाटन होना तय माना जा रहा है। अगले साल लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं। इसी बीच कर्नाटक कांग्रेस के विधायक बीआर पाटिल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए एक विवादित टिप्पणी की है।

भाजपा कर्नाटक ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो मे यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए और हिंदू वोटों को मजबूत करने के लिए भाजपा राम मंदिर पर बम से हमला करवा सकती है और इसका दोष मुस्लिम समुदाय पर मढ़ सकती है।

भाजपा ने कांग्रेस विधायक का वीडियो किया साझा

कर्नाटक के विधायक के इस वीडियो को अपने एक्स हैंडल के जरिए साझा किया है। इस वीडियो में कांग्रेस नेता कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, अगला लोकसभा चुनाव जीतने मोदी द्वारा संभावना है कि वे (बीजेपी) राम मंदिर पर बम से हमला करवा सकते हैं और हिंदुओं को एकजुट करने के लिए इसका दोष मुसलमानों पर डालेंगे।" बता दें कि यह स्पष्ट नहीं है कि पाटिल ने यह टिप्पणी कब की।

भाजपा ने किया पलटवार

बीआर पाटिल के इस वीडियो पर भाजपा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा,"हिंदू धर्म की नींव पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस सदस्यों ने पहले ही राम मंदिर पर अपनी बुरी नजर डाल ली है।"

कर्नाटक में कुल 28 लोकसभा सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 28 में से 25 सीटों पर जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें: 'BJP-JDS के गठबंधन से पार्टी के कई नेता नाराज, कांग्रेस से मिलाना चाहते हैं हाथ', डीके शिवकुमार का बड़ा दावा