यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kerala: 'NDA में शामिल हों या दोनों विधायक इस्तीफा दें', BJP की JDS को दो टूक
केरल की भाजपा इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने शुक्रवार को जद(एस) को भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल ...और पढ़ें

HighLights
- केरल की भाजपा इकाई ने जद (एस) को NDA में शामिल होने का दिया निमंत्रण
- अगर जद (एस) एनडीए में शामिल नहीं होती तो दोनों विधायकों को इस्तीफा दे देना चाहिए: भाजपा
- केरल में माकपा सरकार की सहयोगी है जद (एस)
आइएएनएस, तिरुअनंतपुर। जनता दल (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने आधिकारिक तौर पर एनडीए में सहयोगी के रूप में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा की। इसके बाद केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने शुक्रवार को जद(एस) की केरल इकाई को भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने का 'निमंत्रण' दिया।
'...तो दोनों विधायकों को इस्तीफा दे देना चाहिए'
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के मंत्रिमंडल में जद(एस) के दो विधायक और एक राज्य मंत्री हैं। सुरेंद्रन ने चेतावनी दी कि अगर किसी भी तरह से जद(एस) की केरल इकाई ऐसा करने में विफल रहती है, तो दोनों विधायकों को इस्तीफा दे देना चाहिए।
एचडी देवेगौड़ा की आलोचना
केरल में जद(एस) सत्तारूढ़ सीपीआई(एम) के नेतृत्व वाले वाम दल की पूर्ण सहयोगी है। इसके उम्मीदवार के. कृष्णनकुट्टी राज्य के ऊर्जा मंत्री हैं और इसके प्रदेश अध्यक्ष मैथ्यू टी. थॉमस विधायक हैं। दोनों ने स्पष्ट रूप से एचडी देवगौड़ा की उनके फैसले के लिए आलोचना की है।
यह भी पढ़ें: Telangana Election 2023: 'बीजेपी की सरकार बनी तो ओबीसी वर्ग से होगा तेलंगाना का अगला मुख्यमंत्री' अमित शाह का एलान
मैथ्यू टी. थॉमस ने क्या कहा?
शुक्रवार को जद(एस) की राज्य इकाई ने इस मुद्दे पर बैठक की। बाद में मैथ्यू टी. थॉमस ने कहा कि पार्टी पहले ही एचडी देवेगौड़ा के बयान को खारिज कर चुकी है। थॉमस ने बैठक के बाद कहा,
हम असली जद(एस) हैं और हमारा निर्णय बिल्कुल स्पष्ट है। हम वाम लोकतांत्रिक मोर्चा का हिस्सा हैं और इसी तरह आगे बढ़ेंगे।
क्या करेगी JDS की केरल इकाई?
जद(एस) की केरल इकाई ऐसी स्थिति में है कि अगर वे राष्ट्रीय इकाई से अलग होने का फैसला करते हैं तो उन पर दो विधायकों के भविष्य को लेकर दबाव है। पार्टी को डर है कि कानूनी मुद्दे हो सकते हैं, साथ ही कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ कोई कसर नहीं छोड़ेगा और विपक्ष के नेता वीडी सतीसन पहले ही कह चुके हैं कि विजयन भाजपा की बी-टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
