Move to Jagran APP

जनता का फैसला: मोदी छे विकास, मोदी छे गुजरात

चुनाव आयोग के मुताबिक अभी तक भाजपा ने 92 सीटों पर जबकि कांग्रेस ने 75 सीटों पर जीत हासिल की है।

By Kamal VermaEdited By: Published: Mon, 18 Dec 2017 07:58 AM (IST)Updated: Mon, 18 Dec 2017 09:34 PM (IST)
जनता का फैसला: मोदी छे विकास, मोदी छे गुजरात
जनता का फैसला: मोदी छे विकास, मोदी छे गुजरात

नई दिल्‍ली [जेएनएन]। गुजरात में भाजपा ने लगातार छठीं बार भगवा परचम लहराया है। शुरुआती टक्कर देने के बाद बाजी कांग्रेस के हाथ से निकल गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक अभी तक भाजपा ने 99 सीटों पर जबकि कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं दूसरी तरफ एनसीपी एक, भारतीय ट्राइबल पार्टी दो और निर्दलीय उम्मीदवार को 3 सीटें मिली हैं। एनसीपी,भारतीय ट्राइबल पार्टी कांग्रेस के साथ खड़ी हैं, इस तरह कांग्रेस और उनकी सहयोगियों की सीटें मिला दें तो 80 सीटे हो जाती हैं। हालांकि जीत की तरफ बढ़ रही भाजपा का प्रदर्शन पिछली बार जैसा नहीं रहा। अब बड़ा सवाल है कि आखिर राज्य की सत्ता किसके हाथों में सौंपी जाएगी। यहां पर ध्यान रखना होगा कि मौजूदा चुनाव के दौरान विजय रुपाणी भी एक मजबूत चेहरा बने हैं। उन्होंने राजकोट पश्चिम पर फिर से दमदार जीत हासिल की है।

loksabha election banner

पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार भाजपा के खाते में कम सीटें आई हैं। यहां आपको बता दें कि 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास 115 सीटें और कांग्रेस के पास 61 सीटें थीं। कांग्रेसी नेता और गुजरात के प्रभारी अशोक गहलोत ने लिखा है कि भाजपा ने पीएम मोदी और अमित शाह के गृहराज्य में 100 से अधिक सीटों पर जीत पाने के लिए एडी चोटी का जोर लगा दिया। कांग्रेस ने भी जबरदस्‍त प्रचार किया और कई मुद्दों को उठाया। वहीं भाजपा ने कांग्रेस के उठाए सवालों का जवाब तक नहीं दिया। उन्‍होंने आरोप लगाया है कि भाजपा ने यह चुनाव मुद्दों पर नहीं लड़ा।

राजकोट पश्चिम से मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी कांग्रेस के इंद्रनील राजगुरू को साठ हजार से अधिक मतों से हराया है। वहीं मेहसाणा से डिप्‍टी सीएम नितिन पटेल ने करीब सात हजार से अधिक मतों से कांग्रेस के जीवाभाई अंबालाल पटेल को मात दी है। वहीं अर्जुन मोढ़वाडि़या पोरबंदर से अपना चुनाव हार चुके हैं। उन्हें बाबूभाई बोखाडि़या ने 1855 मतों से शिकस्त़ दी है। दक्षिण राजकोट, घटलोडिया, गणदेवी, मोंडल, अकोटा, करंज, मणिनगर, से भी भाजपा ने जीत दर्ज की है।

रुझानों के बाद कांग्रेसी खेमे में मायूसी छा गई है। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं की हलचल खत्म हो गई है। यहां पर लगभग सन्नाटा छाया हुआ है। गुजरात में सरकार बनाने से चूकी कांग्रेस को लेकर प्रियंका गांधी के पति और राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि हार-जीत तो लगी ही रहती है। गुजरात के रुझानों से उत्‍साहित केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भाजपा अपने वादों पर खरी उतरी है और जीत की तरफ बढ़ रही है। वहीं गुजरात में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता अशोक गहलोत का कहना है कि गुजरात में भाजपा विफल रही है। उनका यह भी कहना था कि नतीजा कुछ भी हो लेकिन कांग्रेस जीत हासिल कर रही है 

आपको बता दें कि गुजरात की 182 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण के लिए 9 दिसंबर को वोट डाले गए थे। इस दौरान 89 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। 14 दिसंबर को उत्तर और मध्य गुजरात के 93 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी।। 2012 में  राजकोट की सात में चार सीटों पर भाजपा का तो तीन सीटों पर कांग्रेस का कब्‍जा था। राजकोट पश्चिम की सीट पर रुपाणी ने 2014 में कांग्रेस के जयंतीभाई कलारिया को करीब 75 हजार वोटों से हराया था। 1985 के बाद से ही यहां पर भाजपा यहां पर लगातार जीत दर्ज कराती आई है।

यह भी पढ़ें: राजकोट की चुनावी जंग में जीत की तरफ विजय रुपाणी 

यह भी पढ़ें: Gujarat Election: पिछड़ने के बाद भी गुजरात में कांग्रेस का होगा वर्षों बाद सबसे दमदार प्रदर्शन  

यह भी पढें: जानिए मेयर से गुजरात के CM पद तक पहुंचने वाले विजय रुपाणी की पूरी कहानी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.