हर्षवर्धन श्रृंगला को नियुक्त किया गया अमेरिका में भारत का राजदूत
बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त हर्षवर्धन श्रींगला को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया।
By Tilak RajEdited By: Published: Thu, 20 Dec 2018 01:12 PM (IST)Updated: Thu, 20 Dec 2018 01:12 PM (IST)
नई दिल्ली, एएनआइ। सांस्कृतिक संबंधों के लिए भारतीय परिषद की वर्तमान निदेशक रीवा गांगुली को बांग्लादेश में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया। उधर, बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त हर्षवर्धन श्रृंगला को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया।
श्रृंगला भारतीय विदेश सेवा के 1984 बैच के अधिकारी हैं। वह नवतेज सरना का स्थान लेने जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा, 'उनके (श्रृंगला) जल्द ही कार्यभर संभालने की उम्मीद है।' वर्तमान में श्रृंगला बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त हैं। वरिष्ठ राजनयिक रीवा गांगुली दास को बांग्लादेश में भारत की नयी उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में भारतीय सांस्कृतिक सबंध परिषद की महानिदेशक हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें