Move to Jagran APP

गुजरात चुनाव EXIT POLL: क्या कहते हैं नतीजे, कांग्रेस या भाजपा

एग्जिट पोल के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। आंकड़ों की मानें तो गुजरात में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Thu, 14 Dec 2017 06:08 PM (IST)Updated: Thu, 14 Dec 2017 07:50 PM (IST)
गुजरात चुनाव EXIT POLL: क्या कहते हैं नतीजे, कांग्रेस या भाजपा

नई दिल्ली, जेएनएन। गुजरात चुनाव में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाती दिख रही है। वहीं कांग्रेस की सत्‍ता का सूखा खत्‍म करने की उम्‍मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है। गुजरात में दोनों चरणों का मतदान खत्म होने के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजे चौंकाने वाले हैं।

loksabha election banner

 दूसरे चरण का मतदान खत्‍म होते ही एग्जिट पोल के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। आंकड़ों की मानें तो गुजरात में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने की ओर बढ़ चली है। इंडिया टुडे एक्सिस के एग्जिट पोल के मुताबिक 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा को 99 से 113 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस को 68 से 84 सीटें मिल सकती हैं। अन्य 1 से 4 सीटों पर सिमटती दिख रही है।

रिपब्लिक जन की बात के मुताबिक भाजपा बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। इसके एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 115 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को 67 सीटें मिल सकती हैं।

2012 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के वोट शेयर में सिर्फ .4 फीसदी की कमी आ सकती है। पिछले चुनावों में भाजपा को 47.8 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस के वोट शेयर में 4.7 प्रतिशत की वृद्धि होती दिख रही है। पिछले चुनावों में कांग्रेस को 38.8 प्रतिशत वोट मिले थे।

इंडिया टुडे AXIS माय इंडिया के सर्वे के अनुसार

इंडिया टुडे AXIS माय इंडिया के सर्वे के अनुसार गुजरात में भाजपा को 99 से 113 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 68 से 82 सीटें मिलने का अनुमान है। इस तरह भाजपा को बहुमत मिलता नज़र आ रहा है।

एग्जिट पोल :

सौराष्‍ट्र और कच्‍छ की 54 सीटें

- भाजपा को 49 प्रतिशत, कांग्रेस को 41 और अन्‍य को 10 प्रतिशत सीटें

- भाजपा को 34, कांग्रेस को 19 व अन्‍य को 1 सीटें मिलने का अनुमान

दक्षिण गुजरात

दक्षिण गुजरात में सात जिलों की 35 सीटों के लिए

- भाजपा को 52 प्रतिशत, कांग्रेस को 40 और अन्‍य को 08 प्रतिशत सीटें

- भाजपा को 21 से 27, कांग्रेस को 9 से 13 व अन्‍य को 0 से 1 सीटें मिलने का अनुमान

उत्‍तर गुजरात

उत्‍तर गुजरात में जिलों 53 की सीटों के लिए

- भाजपा को 49 प्रतिशत, कांग्रेस को और अन्‍य को प्रतिशत सीटें

- भाजपा को 32 से 38 , कांग्रेस को 16 से 22 व अन्‍य को 0 सीटें मिलने का अनुमान

टाइम्‍स नाऊ VNR के सर्वे के मुताबिक

टाइम्‍स नाऊ के सर्वे के मुताबिक गुजरात में भाजपा को 109 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं कांग्रेस को 70 सीटें मिल रही हैं। 

इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार

भाजपा को 99 से 113 सीटें

कांग्रेस को 68 से 64 सीटें

अन्‍य को 104 सीटें मिलने का अनुमान

Zee Axis गुजरात के सर्वे के अनुसार

Zee Axis गुजरात के सर्वे के अनुसार भाजपा को 111, कांग्रेस को 71 और अन्‍य को 0 सीटें मिलने का अनुमान है।

पढ़िए एग्जिट पोल पर क्या बोले योगेंद्र

गुजरात में दूसरे चरण का चुनाव खत्म होते ही तमाम चैनलों पर एग्जिट पोल आने लगे। स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व में चुनाव विशेषज्ञ रहे योगेंद्र यादव ने एग्जिट पोल नतीजों पर आश्चर्य जताया और कहा कि सभी एग्जिट पोल को नकारा नहीं जा सकता। हालांकि उन्होंने सीटों को लेकर कहा कि इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन स्पष्ट है की भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। इसके लिए उन्होंने अलग-अलग एग्जिट पोल्स में भाजपा और कांग्रेस के बीच दिखाए जा रहे वोट शेयर के अंतर को भी अपने ट्वीट में बताया है।

योगेंद्र यादव ने 13 दिसंबर को तीन तस्वीरें दिखायी थीं। जिनमें भाजपा और कांग्रेस के वोट शेयर की बात उन्होंने बतायी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया था कि अगर भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही 43-43 फीसद वोट मिलते हैं तो भाजपी की झोली में 86 और कांग्रेस की झोली में 92 सीटें आएंगी। जबकि भाजपा को 41 फीसद वोट मिलने पर 65 और कांग्रेस को 44 फीसद वोट मिलने पर 113 सीटें मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ेंः कौन होगा गुजरात का सरदार: दूसरे चरण के चुनाव से जुड़ीं अहम बातें

यह भी पढ़ेंः गुजरात चुनाव के कई रंग, कड़वी यादों की कोठरी से बाहर निकले लोग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.