Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gujarat Assembly Election Date: गुजरात विधानसभा चुनाव की घोषणा 1-2 दिन में संभव, चुनाव आयोग की तैयारी पूरी

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 25 Oct 2022 02:40 PM (IST)

    Gujarat Assembly Election Date गुजरात का विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो सकता है। 14 वीं गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को समाप्त होने वाला है। इससे पहले 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा के चुनाव दिसंबर 2017 में हुए थे।

    Hero Image
    जल्द हो सकती है गुजरात विधानसभा चुनाव की घोषणा

    नई दिल्‍ली, आनलाइन डेस्क। गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat assembly election) की घोषणा इसी हफ्ते हो सकती है। बताया जा रहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना भी 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के साथ ही हो सकती है। गुजरात विधानसभा चुनाव का अगले एक- दो दिनों में ऐलान हो सकता है। वर्ष 2017 में 25 अक्टूबर को चुनाव का ऐलान हुआ था। आठ दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात चुनावों के भी नतीजे घोषित होंगे। आयोग ने पहले ही दोनों राज्यों के एक साथ मतगणना के संकेत दिए है

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुजरात का विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो सकता है। 14 वीं गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त होने वाला है। इससे पहले 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा के चुनाव दिसंबर 2017 में हुए थे। पिछली बार 25 नवंबर को ही चुनाव की घोषणा हुई थी।

    चुनाव आयोग की तैयारी पूरी

    गुजरात चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है और वह जल्‍द ही इसकी घोषणा कर सकता है। अब ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव की घोषणा किसी भी समय हो सकता है। आयोग की टीमें गुजरात राज्‍य का दौरा कर, स्थिति और तैयारियों की रिपोर्ट ले चुकी हैं। गुजरात में सभी राजनीतिक दल सक्रिय हैं। भाजपा गुजरात गौरव यात्रा निकाल रही है। इसमें पार्टी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित दर्जन भर केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। वहीं गुजरात के मुख्‍यमंत्री, पूर्व मुख्‍यमंत्री, तमाम मंत्री और राजनेता शामिल हो रहे हैं।

    ऐसा रहा है गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टियों का परिणाम

    गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं जिनमें से 40 सीट आरक्षित है। इनमें से 13 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति आदिवासी समाज के लिए रिजर्व हैं। 2017 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को 99, कांग्रेस को 77 सीटें मिलीं थीं। इसके साथ ही 2 सीटें भारतीय ट्राइबल पार्टी, 1 सीट एनसीपी को मिली थी, बाकी 3 सीटों पर निर्दलीय उम्‍मीदवार जीते थे। इसमें कांग्रेस समर्थित जिग्नेश मेवानी भी शामिल थे।

    ऐसे तो गुजरात में दो ही पार्टियां सक्रिय हैं, पहली भाजपा और दूसरी है कांग्रेस। हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी ने भी कुछ सक्रियता दिखाई है। दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्‍य के कारण गुजरात चुनाव को लेकर उत्‍सुकता बढ़ गई है।

    यह भी पढ़ेंः Gujarat में विधानसभा चुनाव के पहले 17 IPS अधिकारियों का तबादला, कई अफसरों को मिली नई जिम्‍मेदारी