विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New Governor: भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा, रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल, कई राज्यों के गवर्नर बदले

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Sun, 12 Feb 2023 09:47 AM (IST)

Governor Resign महाराष्ट्र के साथ ही लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी स्वीकार कर ...और पढ़ें

Governor Changed भगत सिंह कोश्यारी ने इस्तीफा दे दिया
Governor Changed भगत सिंह कोश्यारी ने इस्तीफा दे दिया

नई दिल्ली, एजेंसी। New Governor List कई राज्यों के राज्यपालों को आज बदला गया है और कई में फेरबदल देखने को मिला है। इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद रमेश बैस को महाराष्ट्र (Maharashtra New Governor) का नया राज्यपाल बनाया गया। वहीं लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल डा. बी.डी. मिश्रा  को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

अरुणाचल, झारखंड और हिमाचल के भी राज्यपाल बदले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कई नए राज्यपालों की नियुक्ति को स्वीकृति दी है। लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं सीपी राधाकृष्णन को झारखंड के राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

बिहार और नागालैंड में भी नए राज्यपाल 

राष्ट्रपति मुर्मु ने मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त करने को स्वीकृति दी है। वहीं, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल तो हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार (Bihar New Governor) का राज्यपाल बनाया गया है।

गुलाब चंद कटारिया बने असम के राज्यपाल 

राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री और मौजूदा राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे गुलाब चंद कटारिया को असम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। बता दें कि कटारिया को राजस्थान में भाजपा के कद्दावर नेताओं में जाना जाता है। 

छत्तीसगढ़ और आंध्र में भी बदलाव

केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh New Governor) का राज्यपाल नियुक्त किया है। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh New Governor) का राज्यपाल बना दिया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- Bihar Governor: राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बने बिहार के नए राज्यपाल, फागू चौहान मेघालय के गर्वनर नियुक्त

यह भी पढ़ें- राम मंदिर पर फैसला सुनाकर सुर्खियों में आए थे जस्टिस एस. अब्दुल नजीर, अब बने आंध्रप्रदेश के गवर्नर