विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Governor: राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बने बिहार के नए राज्यपाल, फागू चौहान मेघालय के गवर्नर नियुक्त

By Aditi ChoudharyEdited By: Aditi Choudhary
Published: Sun, 12 Feb 2023 10:20 AM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कई नए राज्यपालों की नियुक्ति को स्वीकृति दी है। कई राज्यों के राज्यपालों को आज बदला ...और पढ़ें

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बने बिहार के नए राज्यपाल
राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बने बिहार के नए राज्यपाल

पटना, जागरण डिजिटल डेस्क। Bihar New Governor: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupdi Murmu) ने कई नए राज्यपालों (New Governer) की नियुक्ति को स्वीकृति दी है। कई राज्यों के राज्यपालों को आज बदला गया है। इसी कड़ी में राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) बिहार के नए राज्यपाल ( New Governor of Bihar) बने हैं। आर्लेकर पहले हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Governer) के राज्यपाल थे। वहीं, फागू चौहान (Phagu Chauhan) को मेघालय का राज्यपाल (Meghalaya New Governer) नियुक्त किया गया है। 

बचपन से ही RSS से रहा जुड़ाव

बता दें कि राजेंद्र आर्लेकर (Rajendra Arlekar) का जन्म 23 अप्रैल 1954 को गोवा (Goa) के पणजी में हुआ था। उन्होंने एमईएस कॉलेज, वास्को डी गामा, गोवा से अपनी डिग्री पूरी की और प्राप्त की। आर्लेकर बचपन से ही आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) से जुड़े थे। साल 1989 में आर्लेकर भाजपा में शामिल हुए। वह उस समय केवल 35 वर्ष के थे, जब उन्होंने राजनीति में आने का निर्णय किया।

गोवा सरकार में बने कैबिनेट मंत्री

राजेंद्र आर्लेकर गोवा सरकार में कैबिनेट मंत्री और गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। साल 2012 में उन्हें गोवा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने तीन साल तक स्पीकर के रूप में अपनी भूमिका निभाई। फिर 2015 में कैबिनेट में फेरबदल के दौरान उन्हें गोवा का पर्यावरण और वन मंत्री नियुक्त किया गया।

गोवा विधानसभा को बनाया पेपर मुक्त

गोवा विधानसभा को कागज रहित बनाने को लेकर राजेंद्र आर्लेकर की आज भी सराहना होती है। गोवा विधानसभा ऐसा करने वाला पहला राज्य है। 6 जुलाई 2021 को उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया, जब बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया।  

Bihar: RJD विधायक को जान से मारने की धमकी, युवक ने कहा- दोस्त को जेल से छुड़वाओ, नहीं तो गोली मार देंगे

तेजस्वी के हाथ में बिहार की कमान! CM नीतीश बोले- कैबिनेट विस्तार पर डिप्टी सीएम करेंगे फैसला