DMK विधायक केपीपी सामी का निधन, किडनी की समस्या से थे परेशान
डीएमके के वर्तमान विधायक केपीपी सामी का गुरुवार सुबह निधन हो गया है। वह काफी समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे।
चेन्नई, एएनआइ। तमिलनाडु के पूर्व राज्य मंत्री और DMK के वर्तमान तिरुवोट्टियूर विधायक 55 वर्षीय पी पी सैमी (जो कि किडनी की बीमारी से पीड़ित थे) का गुरुवार की सुबह निधन हो गया।
सैमी 2006 - 2011 DMK सरकार में मत्स्य मंत्री थे। DMK के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य TKS एलंगोवन ने कहा कि उनका पिछले कुछ महीनों से इलाज चल रहा था और वह चल नहीं पा रहा थे। घर में ही उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन पर डीएमके के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने शोक जताते हुए उनके तमाम योगदान, इसमें भी विशेष रुप से मछुआरा समुदाय के लिए किए गए उनके कामों को याद किया।
जानकारी के लिए बता दें कि दिवंगत एम. करुणानिधि के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में 2006-2011 तक मत्स्य पालन विभाग का कार्यभार संभाला। इतना ही नहीं वह द्रमुक की मुछआरों की शाखा के सचिव भी थे। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं दुरई मुरुगन सहित पार्टी के कुछ नेता स्टालिन उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।
सैमी के निधान पर दुख जाहिर करते हुए एम के स्टालिन ने कहा कि मत्स्य पालन विभाग के मंत्री के तौर पर उन्होंने करुणानिधि और मेरे समक्ष हमेशा मछुआरों से जुड़े मुद्दे उठाए। इतना ही नहीं उनके लिए कई कल्याण योजनाएं भी लागू करवाई है। उस वक्त एम के स्टालिन उप मुख्यमंत्री थे। स्टालिन ने उनके परिवार के साथ-साथ मछुआरा समुदाय के लिए भी संवेदना जाहिर की।
खबरों की माने तो 2011 में, उन्हें स्थानीय AIADMK कार्यकर्ता की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान उनके भाइयों को भी हिरासत में लिया गया था। उनके भाई के पी शंकर और के पी चोकलिंगम तिरुवोट्टियूर के डीएमके कैडर में हैं। इतना ही नहीं उनके भाई के.पी. शंकर ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के वार्ड नंबर 5 में तिरुवोट्टियूर ज़ोन के डीएमके के पार्षद भी थे।
ये भी पढ़ें: म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मियंट ने हैदराबाद हाउस में की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात